प्रश्न-हाल ही में संपन्न आईएएएफ कांटिनेंटल कप में पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी कौन हैं?
(a) रंजीत माहेश्वरी
(b) अरपिंदर सिंह
(c) नीरज चोपड़ा
(d) अंकित शर्मा
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- एथलेटिक्स प्रतियोगिता आईएएएफ कांटिनेंटल कप, 2018 (IAAF Continental Cup, 2018) ओस्ट्रावा, चेक गणराज्य में संपन्न। (8-9 सितंबर, 2018)
- इस प्रतियोगिता में त्रिकूद (Triple Jump) स्पर्धा में भारतीय खिलाड़ी अरपिंदर सिंह ने कांस्य पदक (16.59 मीटर) जीतकर एक नया रिकॉर्ड बनाया।
- आईएएएफ कांटिनेंटल कप में पदक जीतने वाले वह पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
- अरपिंदर सिंह ने इस प्रतियोगिता में एशिया-पैसिफिक टीम का प्रतिनिधित्व किया।
- इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक अमेरिका के मौजूद ओलंपिक और विश्व-चैपिंयन क्रिश्चियन टेलर (17.59 मीटर) ने जीता और रजत पदक बुर्किना फासो के ह्यूज फैब्रिस जैगों (17.02 मीटर) ने जीता।
- जकार्ता में संपन्न एशियाई खेलों में अरपिंदर ने स्वर्ण पदक जीता था।
- इस प्रतियोगिता में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियाई खेलों के मौजूदा चैंपियन नीरज चोपड़ा 80.24 मीटर भाला फेंककर छठें स्थान पर रहे।
- वर्ष 2010 से पूर्व आईएएएफ कांटिनेंटल कप को आईएएएफ विश्व कप के नाम से जाना जाता था।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक…
https://indianexpress.com/article/sports/sport-others/iaaf-continental-cup-arpinder-singh-medal-neeraj-chopra-5347564/