आइबा युवा महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप, 2017

AIBA Women’s Youth World Championships 2017

प्रश्न-हाल ही में गुवाहाटी, असम में संपन्न आइबा (AIBA) युवा महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारतीय महिला मुक्केबाजों ने कितने स्वर्ण पदक जीते?
(a) 4
(b) 3
(c) 5
(d) 2
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • आइबा (AIBA) युवा महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप, 2017 गुवाहाटी (असम), भारत में संपन्न। (19-26 नवंबर, 2017)
  • इसका आयोजन भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने किया।
  • इस चैंपियनशिप में 31 देशों के 160 मुक्केबाजों ने प्रतिभाग किया।
  • प्रतियोगिता में भारत ने 5 स्वर्ण और 2 कांस्य पदक जीता।
  • पहली बार भारत इस प्रतियोगिता में विजेता बना।
  • विभिन्न भार वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता- भारतीय महिला मुक्केबाज नीतू (48 किग्रा.), ज्योति सिंह (51 किग्रा.), साक्षी चौधरी (54 किग्रा.) शशि चोपड़ा (57 किग्रा.) और अंकुशिता बोरो (64 किग्रा.)।
  • कांस्य पदक विजेता-भारतीय खिलाड़ी नेहा यादव (81 किग्रा.) और अनुपमा (81kg)।
  • भारतीय मुक्केबाज ज्योति ने ब्यूनस आयर्स में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई भी किया।
  • यह प्रतियोगिता भारत में पहली बार आयोजित हुई।

संबंधित लिंक
https://d152tffy3gbaeg.cloudfront.net/2017/10/C74E17.pdf
https://d152tffy3gbaeg.cloudfront.net/2017/10/C75WW81.pdf
https://d152tffy3gbaeg.cloudfront.net/2017/10/C75WW82.pdf