असम में मिला भारत का सबसे छोटा आर्किड

प्रश्न-भारत में आर्किड की लगभग कितनी प्रजातियां पाई जाती हैं?
(a) 800
(b) 300
(c) 1300
(d) 2000
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • मई, 2019 में भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य असम में आर्किड की एक नई प्रजाति मिली है।
  • जापानी आर्किड प्रजाति के इस पौधे को सर्वप्रथम संयोगवश असम के एक वनाधिकारी जतिन्द्र शर्मा ने खोजा है।
  • लेकानोर्किस ताइवानियाना (Lecanorchis Taiwaniana) नामक यह प्रजाति फूल खिलने के समय तथा आकार (Size) आदि की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा आर्किड है।
  • यह एक माइकोहेटेरोट्रॉफ (Mycoheterotroph) अर्थात परीजीवी किस्म का पौधा है, जो प्रकाश संश्लेषण की क्रिया द्वारा अपना भोजन स्वयं निर्मित नहीं कर सकता है।
  • इस आर्किड के बारे में एक अनुसंधान रिपोर्ट जापानी जर्नल ऑफ बॉटनी (Japanese Journal of Botany) में प्रकाशित की गई है।
  • भारत में आर्किड लेकानोर्किस ताइवानियाना के मिलने से देश के वनस्पति जगत में एक नए सदस्य की बढ़ोत्तरी हुई है।
  • भारत में आर्किड की लगभग 1300 प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें से 800 पूर्वोत्तर-राज्यों में पाई जाती हैं।
  • 300 प्रजातियां पश्चिमी घाट और 200 प्रजातियां पश्चिमोत्तर हिमालय में पाई जाती हैं।

लेखक-राजेश त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.thehindu.com/sci-tech/science/assam-produces-an-orchid-link-to-the-orient/article27110081.ece