असम में तृतीय कछुआ महोत्सव आयोजित

प्रश्न- अभी हाल ही में, 21 फरवरी 2015 को तृतीय कछुआ महोत्सव का आयोजन कहां किया गया-
(a) केरल
(b) मणिपुर
(c) असम
(d) पश्चिम बंगाल
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 21 फरवरी, 2015 को असम के जिला दीमा हसाओं में स्थित हेजोंग झील के किनारे पर्यावरण एवं वन विभाग द्वारा तृतीय कछुआ महोत्सव का आयोजन किया गया।
  • हेजोंग झील गुवाहाटी से लगभग 300 किमी. दूर स्थित है ये उत्तरी कछार जिले में हॉफलोंग से 80 किमी. उत्तर में स्थित एक अद्वितीय प्राकृतिक कछुआ घर है।
  • ध्यातव्य हो कि यह महोत्सव कछुओं की दुर्लभ प्रजातियों को लुप्त होने से बचाने के लिए लोगों में जागरूकता के लिए आयोजित किया जाता है।
  • इस झील में लगभग 400-500 कछुए निवास करते हैं।
  • हेजोंग झील को कछुओं की झील के नाम से पुकारा जाता है जहां पर हिल टेर्रपिन्स (Hill Terrapins) प्रजाति के दुर्लभ कछुए निवास करते हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://travelokam.com/3rd-tortoise-festival-organised-hajong-lake/
http://theindianawaaz.com/index.php?option=com_content&view=article&id=24618:3rd-tortoise-festival-organised-in-assam&catid=42:ENVIRON
http://www.tntmagazine.in/assam-third-tortoise-festival-held/
https://www.facebook.com/WorldTurtleDay/photos/a.210944485596143.60612.190279374329321/929258800431371/?type=1&theater
http://news.assamonline.in/Tortoise-fest-held-in-Dima-Hasao-249333