अशोक सिंहल

Ashok Singhal

प्रश्न-राम मंदिर अन्दोलन के नेतृत्वकर्ता अशोक सिंहल किस संगठन से संबंधित थे?
(a) हिन्दू सेना
(b) श्री राम सेना
(c) विश्व हिन्दू परिषद
(d) हिन्दू महासभा
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 17 नवंबर, 2015 को विश्व हिन्दू परिषद के संरक्षक और अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक सिंहल का गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थे।
  • इनका जन्म 27 सितंबर, 1926 को आगरा में महावीर सिंहल के घर हुआ था।
  • वे एक सफल नेतृत्वकर्ता, संगठक, कुशल वक्ता के साथ-साथ समाज सुधारक थे।
  • इन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि प्राप्त की थी।
  • अपनी स्नातक की पढ़ाई के पश्चात ये राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्ण कालिक प्रचारक बन गये और लगभग 40 वर्ष तक संघ में प्रचारक के रूप में कार्यरत रहे।
  • वर्ष 1981 में कर्ण सिंह के नेतृत्व में दिल्ली में संपन्न हुए विराट हिन्दू सम्मेलन के पश्चात वे विश्व हिन्दू परिषद के कार्य में लग गये।
  • विश्व हिन्दू परिषद के राम मंदिर अन्दोलन का इन्होंने नेतृत्व किया और इसे एक जनआन्दोलन के रूप में परिवर्तित कर दिया।
  • विश्व हिन्दू परिषद में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए वे उसके अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष बने और उसका कार्य विस्तार सम्पूर्ण विश्व में किया।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://vhp.org/ashokji-singhal/
http://www.thehindu.com/news/national/vhp-leader-ashok-singhal-dies/article7887901.ece