प्रश्न-हाल ही में अशोक कुमार मट्टू का निधन हो गया। वह थे-
(a) राजनेता
(b) अभिनेता
(c) खेल प्रशासक
(d) पत्रकार
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 27 दिसंबर, 2017 को प्रसिद्ध खेल प्रशासक अशोक कुमार मट्टू का निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे।
- वह वर्ष 1980 से 1989 और फिर 1993 से 2001 तक भारतीय एमेच्योर मुक्केबाजी महासंघ (IABF) (अब भंग हो चुका है) के अध्यक्ष रहे।
- वर्ष 2009 में जब हॉकी इंडिया बना तो वह इसके पहले अध्यक्ष चुने गए।