अल्टीबॉक्स नॉर्वे चेस, 2019

प्रश्न-15 जून, 2019 को संपन्न अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता अटलीबॉक्स नॉर्वे चेस, 2019 का खिताब किसने जीत लिया?
(a) लेवान अरोनियन
(b) मैगनस कार्लसन
(c) फैबियानो करूआना
(d) विश्वनाथन आनंद
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 3-15 जून, 2019 के मध्य अल्टीबॉक्स नॉर्वे चेस चैंपियनशिप का 7वां संस्करण स्टावैंगर, नॉर्वे में संपन्न हुआ।
  • प्रतियोगिता परिणाम
  • विजेता-मैगनस कार्लसन (नॉर्वे), 13.5 अंक।
  • आर्मेनिया के लेवान अरोनियन और चीन के यु यांग्यी 10.50 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे।
  • पांच बार के विश्व चैंपियन रहे भारत के विश्वनाथन आनंद 8 अंक प्राप्त कर फ्रांस के मैक्जिम वाचिएर लाग्रेव के साथ संयुक्त सातवें स्थान पर रहे।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://norwaychess.no/en/results-and-pairings/
https://en.wikipedia.org/wiki/Norway_Chess
https://chess24.com/en/watch/live-tournaments/altibox-norway-chess-2019