अरविंद पनगड़िया

प्रश्न-प्रधानमंत्री ने नीति आयोग का उपाध्यक्ष किसे नियुक्त किया है-
(a) अरविंद पनगड़िया
(b) बिबेक देबराय
(c) डॉ. वी. के. सारस्वत
(d) रघुराम राजन
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 5 जनवरी, 2015 को प्रधानमंत्री ने भारतीय-अमेरिकी अर्थशास्त्री अरविंद पनगड़िया को नीति आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया।
  • कोलंबिया विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर अरविंद पनगड़िया एशियाई विकास बैंक (ADB) के पूर्व मुख्य अर्थशास्त्री भी रह चुके हैं।
  • पनगड़िया विश्व बैंक, अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष, विश्व व्यापार संगठन और व्यापार व विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (एंकटाड) में भी विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं।
  • ध्यातव्य है कि नीति आयोग का गठन जवाहर लाल नेहरू मंत्रिमंडल के प्रस्ताव के तहत 15 मार्च, 1950 को गठित योजना आयोग के स्थान पर 1 जनवरी, 2015 को किया गया है।
  • नीति आयोग के पूर्णकालिक सदस्य के रूप में श्री बिबेक देबराय (अर्थशास्त्री) तथा डॉ.वी.के. सारस्वत (पूर्व सचिव रक्षा आरएंडडी) को नियुक्त किया गया है।
  • श्री राजनाथ सिंह (केंद्रीय मंत्री), श्री अरुण जेटली (केंद्रीय मंत्री), श्री सुरेश प्रभु (केंद्रीय मंत्री) तथा श्री राधा मोहन सिंह (केंद्रीय मंत्री) पदेन सदस्य बनाए गए हैं।
  • नीति आयोग में श्री नितिन गडकरी (केंद्रीय मंत्री), श्री थावर चंद गहलौत (केंद्रीय मंत्री) तथा श्रीमती स्मृति जुबिन इरानी (केंद्रीय मंत्री) विशेष आमंत्रित सदस्य हैं।
    संबंधित लिंक भी देखें…
    http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=114338
    http://en.wikipedia.org/wiki/Arvind_Panagariya