अमेरिकी ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (USGBC) का आकलनः महाराष्ट्र शीर्षस्थ राज्य

प्रश्न-अमेरिकी ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (USGBC) के आकलन के अनुसार भारत में सबसे अधिक LEED प्रभावित स्थान/इमारतें महाराष्ट्र में हैं। LEED का पूर्ण रूप है-
(a) लीडरशिप इन एनर्जी एंड एनवायरमेंटल डिजाइन
(b) लीडरशिप इन एनर्जी एंड इकोलॉजिकल डिजाइन
(c) लीडिंग एनर्जेटिक इकोलॉजिकल डिजाइन
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 18 जून, 2019 को यू.एस. ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (USGBC) ने एक आकलन में सबसे अधिक LEED (Leadership in Energy and Environmental Design) प्रमाणित भवन/स्थान वाले भारतीय राज्य के रूप में महाराष्ट्र को शीर्षस्थ स्थान प्रदान किया।
  • लीड (LEED) विश्व का सर्वाधिक प्रचलित ग्रीन बिल्डिंग (हरित भवन) रेटिंग प्रणाली है।
  • USGBC के द्वारा भारत के शीर्षस्थ दस राज्यों की लीड सूची जारी की गई है।
  • यह इस सूची का दूसरा संस्करण है।
  • यह सूची 31 दिसंबर, 2018 तक LEED प्रमाणित बिल्डिंग या स्थान के संचयी सकल वर्ग फुट (GSF) के संदर्भ में राज्यों को क्रमबद्ध करती है।
  • इस सूची में महाराष्ट्र के बाद दूसरे एवं तीसरे स्थान पर क्रमशः कर्नाटक एवं तमिलनाडु हैं।
  • शीर्षस्थ 10 राज्यों की सूची के अन्य राज्यों का रैंक/क्रम इस प्रकार है-
  • हरियाणा>उत्तर प्रदेश>तेलंगाना>दिल्ली
  • गुजरात>पश्चिम बंगाल>राजस्थान।
  • लीड प्रमाणित बिल्डिंगों के संदर्भ में शीर्ष दस राज्यों का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है-
  • रैंक राज्य लीड (LEED) प्रमाणित परियोजनाओं की संख्या प्रमाणित संचई सकल वर्ग फुट (लाख में)
1. महाराष्ट्र 334 106057234
2. कर्नाटक 232 85887580
3.तमिलनाडु 157 58809553
4. हरियाणा 125 56351837
5. उत्तर प्रदेश 82 45734497
6. तेलंगाना 91 40609702
7. दिल्ली 57 27929152
8. गुजरात  53 23990638
9. पश्चिम बंगाल 35 20898539
10. राजस्थान 19 9221494

संबंधित लिंक भी देखें…

https://gbci.org/us-green-building-council-releases-annual-top-10-states-leed-india

https://timesofindia.indiatimes.com/city/mumbai/maharashtra-tops-us-green-building-councils-list/articleshow/69851125.cms