अमेरिका द्वारा अंतरराष्ट्रीय शस्त्र व्यापार संधि से अलग होने की घोषणा

usa Moves To Withdraw U.N. Arms Trade Treaty
प्रश्न-26 अप्रैल, 2019 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय शस्त्र व्यापार संधि से अलग होने की घोषणा की। अंतरराष्ट्रीय शस्त्र व्यापार संधि कब लागू हुई थी?
(a) 5 दिसंबर, 2012
(b) 25 नवंबर, 2013
(c) 24 दिसंबर, 2014
(d) 25 अप्रैल, 2015
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 26 अप्रैल, 2019 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय शस्त्र व्यापार संधि से अलग होने की घोषणा की।
  • यह घोषणा उन्होंने राष्ट्रीय राइफल्स महासंघ की वार्षिक बैठक के दौरान की।इस संधि पर अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने हस्ताक्षर किए थे, किंतु यह अमेरिकी सीनेट से पारित नहीं हो सका था।
  • शस्त्र व्यापार संधि एक बहुपक्षीय समझौता है, जो परंपरागत हथियारों के अंतरराष्ट्रीय व्यापार का नियमन करता है।
  • वर्ष 2013 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस संधि को अपनाया।
  • यह संधि 24 दिसंबर, 2014 से लागू है जिस पर 130 देशों ने हस्ताक्षर किए हैं।
  • अमेरिका के अनुसार यह संधि उसके सहयोगियों और साझेदारों को हथियार की बिक्री करने में बाधक है।
  • ज्ञातव्य है कि वर्ष 2017 में ट्रंप के सत्ता संभालने के बाद अमेरिका कई अंतरराष्ट्रीय संधि से अलग हो चुका है। जिसमें ईरान न्यूक्लियर डील और पेरिस जलवायु संधि शामिल है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://thedefensepost.com/2019/04/26/trump-revoke-un-arms-trade-treaty/

http://www.weaponslaw.org/instruments/2013-arms-trade-treaty

https://www.npr.org/2019/04/26/717547741/trump-moves-to-withdraw-u-s-from-u-n-arms-trade-treaty