अभ्यास शक्ति-2019

प्रश्न-31 अक्टूबर से 13 नवंबर, 2019 के मध्य किन देशों की सेनाओं के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘अभ्यास शक्ति-2019’ आयोजित किया जाएगा?
(a) भारत एवं फ्रांस
(b) भारत एवं ओमान
(c) भारत एवं रूस
(d) भारत एवं मंगोलिया
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 31 अक्टूबर से 13 नवंबर, 2019 के मध्य भारत एवं फ्रांस की सेनाओं के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘अभ्यास शक्ति (Exerise Shakti)-2019 आयोजित किया जाएगा।
  • यह सैन्य अभ्यास राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित होगा।
  • यह संयुक्त अभ्यास संयुक्त राष्ट्र के अधिदेश (Mandate) के तहत अर्ध-रेगिस्तानी इलाके की पृष्ठभूमि में आतंकवाद रोधी अभियानों पर केंद्रित होगा।
  • दक्षिणी पश्चिमी कमान की सिख रेजिमेंट की एक टुकड़ी इस अभ्यास में भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व करेगी।
  • जबकि फ्रांसीसी सेना का प्रतिनिधित्व 6वीं बख्तर बंद ब्रिगेड (6th Armoured Brigade) की 21वीं समुद्री इन्फैंट्री रेजिमेंट की टुकड़ियों द्वारा किया जाएगा।
  • ज्ञातव्य है कि इन दो देशों की सेनाओं के मध्य इस द्विवार्षिक सैन्य अभ्यास की शुरुआत वर्ष 2011 में हुई थीं।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1589390