अभ्यास मालाबार, 2019

Exercise Malabar 2019
प्रश्न-26 सितंबर से 4 अक्टूबर, 2019 के मध्य भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका और जापान के बीच त्रिपक्षीय नौसैन्य अभ्यास मालाबार के 23वें संस्करण का आयोजन कहां किया जा रहा है?
(a) बंगाल की खाड़ी
(b) जापान
(c) दक्षिण चीन सागर
(d) अरब सागर
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • 26 सितंबर से 4 अक्टूबर, 2019 के मध्य भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका और जापान के बीच त्रिपक्षीय नौसैन्य समुद्री अभ्यास मालाबार के 23वें संस्करण का आयोजन जापान के तट के निकट किया जा रहा है।
  • इस अभ्यास का उद्देश्य तीनों देशों की नौसेनाओं के बीच परस्पर कार्यक्षमता को बढ़ावा देना और समुद्री सुरक्षा संचालनों के लिए प्रक्रियाओं की आम सूझ-बूझ को विकसित करना।
  • इस अभ्यास में भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व स्वदेशी तकनीकी से डिजाइन और निर्मित किए गए 2 फ्रंटलाइन पोत, बहु-उद्देश्यीय निर्देशित मिसाइल युद्धपोत सहयाद्रि (INS Sahyadri) तथा एएसडब्ल्यू कॉवेट किलतान और लंबी दूरी का सामुद्रिक गश्ती लड़ाकू विमान ‘पी8I’(P8I) कर रहे हैं।
  • अमरीकी नौसेना का प्रतिनिधित्व लॉस एंजेलिस-क्लास अटैक सबमरीन यूएसएस मैक्कैम्पबेल और लंबी दूरी के सामुद्रिक गश्ती लड़ाकू विमान ‘पी8ए’ (P8A) कर रहे हैं।
  • जबकि जापान नौसैन्य आत्म-रक्षा बल (JMSDF) अपने इजुमो क्लास हेलिकॉप्टर डेस्ट्रायर जेएस कागा, निर्देशित मिसाइल विध्वंसक जेएस सामीदारे और चोयुकाई तथा लंबी दूरी का सामुद्रिक गश्ती लड़ाकू विमान ‘पी1’ के साथ भाग ले रही है।
  • इस अभ्यास में सतह, उप-सतह और वायु क्षेत्रों में जटिल सामुद्रिक ऑपरेशन शामिल होंगे।
  • गौरतलब है कि वर्ष 1992 में शुरू हुआ ‘अभ्यास मालाबार’ भारत और अमेरिकी नौसेनाओं का संयुक्त अभ्यास है जिसमें जापान आमंत्रित भागीदार है।
  • ज्ञातव्य है कि 6-15 जून, 2018 के मध्य ‘अभ्यास मालाबार’ के 22वें संस्करण का आयोजन फिलीपीन सागर में गुआम के तट के पास किया गया था।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.indiannavy.nic.in/node/24158

http:// https://www.indiatoday.in/india/story/india-us-japan-maritime-exercise-1603343-2019-09-26