अभ्यास इंद्र-2019

Exercise INDRA 2019
प्रश्न-10-19 दिसंबर, 2019 के मध्य किन दो देशों की तीनों सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘इंद्र-2019’ आयोजित किया जाएगा?
(a) भारत एवं जापान
(b) भारत एवं रूस
(c) भारत एवं अमेरिका
(d) भारत एवं इस्राइल
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • 10-19 दिसंबर, 2019 के मध्य भारत एवं रूस की तीनों सेनाओं (Tri Services) के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘अभ्यास इंद्र-2019’ (Exercise Indra 2019) बबीना, झांसी (उ.प्र.), पुणे और गोवा में आयोजित होगा।
  • यह इस सैन्य अभ्यास का 11वां संस्करण है।
  • इस अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के तहत शांति बनाए रखने हेतु दोनों सेनाओं की अंतः क्रियाशीलता बढ़ाने के लिए संयुक्त योजना और संचालन का अभ्यास करना है।
  • उल्लेखनीय है इंद्र अभ्यास वर्ष 2003 से आयोजित हो रहा है।
  • जबकि पहला संयुक्त त्रिसेवा (Triservices) अभ्यास वर्ष 2017 में हुआ था।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=195493

http://www.uniindia.com/exercise-indra-2019-to-be-conducted-from-dec-10-19/west/news/1812155.html