अभेद्य

Abhedya

प्रश्न-‘अभेद्य’ क्या है?
(a) एक पनडुब्बी
(b) भारतीय नौसेना का लड़ाकू विमान
(c) परमाणु, जैविक और रासायनिक प्रशिक्षण सुविधा
(d) मध्यम दूरी की मारक क्षमता वाली मिसाइल
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 25 मार्च, 2019 को नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने आईएनएस शिवाजी, लोनावाला (मुंबई) में भारतीय नौसेना के परमाणु, जैविक और रासायनिक प्रशिक्षण सुविधा ‘अभेद्य’ (Abhedya) का उद्घाटन किया।
  • इस अनोखी सुविधा से भारतीय नौसेना को परमाणु, जैविक व रासायनिक (NBC) क्षति नियंत्रण प्रशिक्षण के दौरान अपने कर्मियों के लिए परमाणु, रासायनिक और जैविक युद्ध से निपटने में मदद मिलेगी।
  • यह नाभिकीय कर्मियों को परमाणु, जैविक एवं रासायनिक एजेंटों का पता लगाने तथा उनके संरक्षण और परिशोधन के लिए यथार्थवादी प्रशिक्षण प्रदान करेगा।
  • 31 मार्च, 2016 को गोवा शिपयार्ड लिमिटेड और भारतीय नौसेना के बीच परमाणु जैविक और रासायनिक प्रशिक्षण सुविधा (एनबीसीटीएफ) के निर्माण हेतु एक अनुबंध हस्ताक्षरित हुआ था।
  • 28 सितंबर, 2018 को गोवा शिपयार्ड लिमिटेड ने यह सुविधा भारतीय नौसेना को निर्धारित समय से पूर्व सौंप दी थी।
  • इस सुविधा का निर्माण गोवा शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा किया गया है।
  • इस परियोजना के दौरान एडमिरल लांबा ने भारतीय नौसेना के पोर्टल पर आईएनएस (INS) की वेबसाइट का शुभारंभ और प्लैटिनम जुबली लोगो भी जारी किया।
  • इस प्लैटिनम जुबली लोगो की थीम- 1945 से भारतीय नौसेना को प्रेरित करना’ (Propelling the Indian Navy since 1945) है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.hindustantimes.com/pune-news/indian-navy-s-maiden-nuclear-biological-and-chemical-training-facility-inaugurated-in-lonavla/story-e21FttWlpX7B5BFRkgq2YI.html
https://www.indiannavy.nic.in/content/admiral-sunil-lanba-commissions-nuclear-biological-chemical-training-facility-abhedya-ins
http://www.uniindia.com/navy-chief-commissions-abhedya-at-ins-shivaji-in-lonavala/india/news/1540531.html