अब तक का सबसे तेज भारतीय सुपरकंप्यूटर अनावरित

India unveils Pratyush, its fastest supercomputer yet

प्रश्न-हाल ही में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा अनावरित अब तक का तीव्रतम भारतीय सुपरकंप्यूटर है-
(a) आदित्य
(b) प्रत्यूष
(c)  सूर्य
(d) परमयुवा दो
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 8 जनवरी, 2018 को केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने पुणे स्थित भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) में अब तक का द्रुततम भारतीय सुपरकंप्यूटर अनावरित किया।
  • सुपर कंप्यूटर के शुभारंभ से भारत शीर्ष 500 सूची में लाभार्जन हेतु आशान्वित है।
  • ध्यातव्य है कि ‘शीर्ष 500 सूची’ दुनियाभर के 500 सबसे शक्तिशाली सुपरकंप्यूटरों की रैंकिंग है।
  • भारत अद्यतन रैंकिंग में 368वें स्थान पर है और अब शीर्ष 30 में आने के प्रति आशान्वित है।
  • आईआईटीएम में स्थापित इस सुपरकंप्यूटर का नाम सूर्य के नाम पर ‘प्रत्यूष’ दिया गया है।
  • इसके द्वारा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय से सटीक मौसम और जलवायु पूर्वानुमान में और भी सुधार होगा।
  • इसका इस्तेमाल देश में मानसून की अधिक बेहतर भविष्यवाणी के अलावा तमाम प्राकृतिक आपदाओं जैसे सुनामी, चक्रवाती तूफान, भूकंप आदि की अधिक कार्यकुशल निगरानी में होगी।
  • इसके अलावा वायु की गुणवत्ता, बिजली गिरने में मत्स्य उद्योग, गर्म व ठंडी तरंगों के अवलोकन तथा बाढ़ व सूखे की तैयारियों में इसका इस्तेमाल किया जाएगा।
  • वास्तव में ‘प्रत्यूष’ तमाम कंप्यूटर की एक संयुक्त कड़ी है जो अधिकतम 6.8 पेटाफ्लॉप्स तक की शक्ति तक गणना करने में सक्षम है।
  • ध्यातव्य है कि एक पेटाफ्लॉप दस लाख बिलियन फ्लोटिंग प्वाइंट गणनाएं प्रति सेकंड के बराबर होती है तथा यह सुपरकंप्यूटर की गणना क्षमता को समझने की इकाई होती है।
  • हालांकि ‘प्रत्यूष’ की कुल गणना क्षमता में से 2.8 पेटाफ्लॉप्स को नोएडा स्थित ‘नेशनल सेंटर फॉर मीडियम रेंज वेदर फोरकास्ट’ में स्थापित किया जाएगा।
  • ‘प्रत्यूष’ मौसम को समर्पित दुनिया का चौथा सबसे तेज सुपरकंप्यूटर है तथा इसका स्थान जापान, अमेरिका और ब्रिटेन के सुपरकंप्यूटरों के बाद है।

संबंधित लिंक
http://www.thehindu.com/news/national/india-unveils-pratyush-its-fastest-supercomputer-yet/article22398732.ece