अब्देलकादेर बेनसलह

प्रश्न-अप्रैल, 2019 में अब्देल कादेर बेनसला को किस देश का अंतरिम राष्ट्रपति नियुक्त किया गया?
(a) तंजानिया
(b) नाइजीरिया
(c) युगांडा
(d) अल्जीरिया
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 9 अप्रैल, 2019 को अल्जीरियाई संसद द्वारा ऊपरी सदन के अध्यक्ष अब्देल कादेर बेनसला को अल्जीरिया का अंतरिम राष्ट्रपति नियुक्त किया गया।
  • 76 वर्षीय राष्ट्रपति अब्देल बेनसलह को अजीज बुउटफ्लिका द्वारा हाल ही में इस्तीफा देने के बाद इस पद पर नियुक्त किया गया है।
  • वह, अजीज के बाद (दो दशकों के बाद) नियुक्त होने वाले अल्जीरिया के पहले राष्ट्रपति हैं।
  • अब्देल कादेर बेन्सला की नियुक्ति संवैधानिक नियमों के अनुसार की गई है।
  • यद्यपि यह नियुक्ति प्रदर्शनकारियों की मांगों के विरुद्ध की गई है।
  • वह इस पद पर 90 दिन तक रहेंगे।

लेखक-विजय प्रताप

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.theguardian.com/world/2019/apr/09/uproar-in-algeria-as-old-president-abdelaziz-bouteflika-ally-abdelkader-bensalah-named-new-leader

https://www.africanews.com/2019/04/09/algeria-abdelkader-bensalah-appointeed-interim-president-national-tv//