अफ्रीका में गूगल की AI अनुसंधान प्रयोगशाला

Google opens its first artificial intelligence lab on the continent in Ghana
प्रश्न-अफ्रीकी महाद्वीप में गूगल ने अपनी पहली कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) अनुसंधान प्रयोगशाला निम्नलिखित में से कहां पर स्थापित की है?
(a) दक्षिण अफ्रीका
(b) नाइजीरिया
(c) मिस्र
(d) घाना
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • 12 अप्रैल, 2019 को गूगल द्वारा एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) अनुसंधान प्रयोगशाला अफ्रीकी देश घाना की राजधानी अक्रा में खोला गया।
  • अफ्रीका में यह पहली अनुसंधान प्रयोगशाला है, जिसका उद्देश्य अफ्रीकी महाद्वीप में उपस्थित आर्थिक, राजनीतिक और पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटना है।
  • ए.आई (A.I.) का उपयोग स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा और कृषि का समाधान करना है, जैसे-फसल रोग के निदान में मदद करना।
  • घाना के अतिरिक्त गूगल नाइजीरिया, केन्या और द. अफ्रीका में भी ए.आई. (A.I.) का विकास कर रहा हैं।
  • अफ्रीका की जनसंख्या लगभग 1.2 बिलियन है, जिसमें से 60 प्रतिशत जनसंख्या 24 वर्ष से कम आयु की है।
  • यही कारण है कि गूगल AI डेवलपर्स की नई पीढ़ी विकसित करने के लिए बहुत सारे प्रशिक्षण प्रोग्राम प्रायोजित कर रहा है।
  • उल्लेखनीय है कि इस तरह के अनुसंधान केंद्र टोक्यो, न्यूयार्क, ज्यूरिख और पेरिस सहित विश्व के अनेक शहरों में पहले ही खुल चुके हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://thisisafrica.me/google-first-artificial-intelligence-lab-africa-ghana/

https://pressfrom.info/us/news/science-and-technology/-266094-google-has-opened-its-first-africa-artificial-intelligence-lab-in-ghana.html

https://edition.cnn.com/2019/04/14/africa/google-ai-center-accra-intl/index.html