अफ्रीका-भारत फील्ड प्रशिक्षण अभ्यास-2019

प्रश्न-18-27 मार्च, 2019 के मध्य अफ्रीका-भारत फील्ड प्रशिक्षण अभ्यास, 2019 कहां आयोजित किया जा रहा है?
(a) पुणे
(b) ग्वालियर
(c) चेन्नई
(d) जैसलमेर
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 18-27 मार्च, 2019 के मध्य अफ्रीका भारत फील्ड प्रशिक्षण अभ्यास (AFINDEX-2019) औंध मिलिट्री स्टेशन, पुणे में आयोजित किया जा रहा है।
  • इस अभ्यास में 17 अफ्रीका देशों बेनिन, बोत्सवाना, मिस्र, घाना, केन्या, मॉरीशस, मोजाम्बिक, नामीबिया, नाइजर, नाइजीरिया, सेनेगल, दक्षिण अफ्रीका, सूडान, तंजानिया, युगांडा, जाम्बिया और जिम्बाब्वे के सैन्य दल भाग ले रहे हैं।
  • जबकि मराठा लाइट इन्फैंट्री भारत का प्रतिनिधित्व कर रहा है।
  • इस अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना गतिविधि के अध्याय VII के तहत मानवीय सहायता और शांति स्थापना गतिविधियों के लिए योजना बनाना और इसका परिचालन करना।
  • यह अभ्यास प्रतिभागी राष्ट्रों के बीच सर्वोत्तम अभ्यासों के आदान-प्रदान पर आधारित है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

http://www.pib.nic.in/Pressreleaseshare.aspx?PRID=1569009

https://timesofindia.indiatimes.com/india/india-kicks-off-military-drill-with-17-african-countries/articleshow/68473318.cms