अफ्रीकन लायन, 2019

African Lion 2019

प्रश्न-‘अफ्रीकन लायन, 2019’ किन दो देशों का संयुक्त सैन्य अभ्यास है?
(a) अमेरिका एवं मोरक्को
(b) मोरक्को एवं रूस
(c) भारत एवं दक्षिण अफ्रीका
(d) दक्षिण अफ्रीका एवं चीन
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 16 मार्च, 2019 से 7 अप्रैल, 2019 के मध्य दक्षिणी मोरक्को के विभिन्न शहरों में संयुक्त राज्य अमेरिका एवं मोरक्को की सेनाओं का संयुक्त सैन्य अभ्यास आयोजित हुआ।
  • इस वार्षिक सैन्य अभ्यास में कनाडा, यूनाइटेड किंगडम, सेनेगल, स्पेन, ट्यूनीशिया संयुक्त राज्य अमेरिका और मोरक्को के सैन्यकर्मी एवं पर्यवेक्षक शामिल हुए।
  • यह अभ्यास परंपरागत खतरों, क्षेत्रीय सहयोग, साइबर सुरक्षा एवं रक्षा पर केंद्रित था।
  • ध्यातव्य है कि संयुक्त राज्य अमेरिका एवं मोरक्को का द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास ‘अफ्रीकन लायन’ पारस्परिक समझ एवं अंतरसक्रियता में सुधार के लिए आयोजित किया जाता है।

संबंधित लिंक भी देखें…

http://northafricapost.com/28993-african-lion-2019-exercise-kicks-off-march-16.html

https://www.africom.mil/what-we-do/exercises/african-lion

https://dod.defense.gov/News/Article/Article/1524347/exercise-african-lion-2018-concludes-in-morocco/