अफगानिस्तान में अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल का सैनिक अभियान समाप्त

प्रश्न-अभी हाल में ही संपन्न हुए नाटो (Nato) के अफगानिस्तान में युद्ध समाप्ति कार्यक्रम से संबंधित सही तथ्य कौन से हैं-
1. यह युद्ध लगातार बारह वर्ष तक चला।
2. यह युद्ध 11 सितंबर, 2001 में अमेरिका पर हुए हमले पश्चात प्रारंभ हुआ।
3. इस युद्ध की समाप्ति का औपचारिक कार्यक्रम 21 दिसंबर, 2014 को अफगनिस्तान में संपन्न हुआ।

कूट
(a) 1 और 2
(b) 2 और 3
(c) केवल 2
(d) 1, 2 और 3
उत्तर-(b)

संबंधित तथ्य

  • 28 दिसंबर, 2014 को, नाटो (NATO) के नेतृत्व वाले अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल का सैनिक अभियान अफगानिस्तान में समाप्त हुआ।
  • यह अभियान अफगानिस्तान में पिछले 13 वर्षों से चलाया जा रहा था।
  • अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल (International Security Assistance Force) दिसंबर, 2001 में संपन्न बॉन समझौते (Bonn Agreement) के तहत अफगानिस्तान में कार्य कर रहे थे।
  • अभियान के समापन कार्यक्रम में अमेरिकी सेना के कमांडर जनरल जॉन एफ. कैम्पबेल के अनुसार अब एक नए ‘दृढ़ समर्थन अभियान’ (Resolute Support Mission) के तहत अफगानिस्तान की स्थिरिता को बनाए रखने पर कार्य किया जाएगा।
  • महत्वपूर्ण है कि उपरोक्त अभियान में 28 नाटो सहयोगी और 14 भागीदार राष्ट्र अलग-अलग तरीकों से अभियान के लिये योगदान देंगे।
  • ध्यातव्य है कि 1996 से 2001 तक तालिबान का अफगानिस्तान पर पूर्ण प्रभाव रहा। तालिबान ने 11 सितंबर 2001 में हुए अमेरिका में चरमपंथी हमले की जिम्मेदारी ली थी। जिसके बाद अमेरिका के नेतृत्व में नाटो (NATO) ने तालिबान सरकार के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
  • अमेरिका-अफगान युद्ध में लगभग 3,500 अंतर्राष्ट्रीय सैनिक मारे गये जिसमें दो तिहाई से अधिक अमेरिकी सैनिक थे।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.nato.int/cps/en/natohq/news_116341.htm
http://www.nato.int/cps/en/natohq/news_116351.htm
http://www.bbc.com/news/world-middle-east-30601505