अनुबंध कृषि पर कानून बनाने वाला देश का पहला राज्य

प्रश्न-अनुबंध कृषि पर कानून बनाने वाला देश का पहला राज्य कौन-सा है?
(a) आंध्र प्रदेश
(b) तमिलनाडु
(c) केरल
(d) मणिपुर
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • 30 अक्टूबर, 2019 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तमिलनाडु कृषि उपज और पशुधन संविदा खेती और सेवा (संवर्धन और सुविधा) अधिनियम को मंजूरी प्रदान की।
  • इस मंजूरी  के साथ ही तमिलनाडु अनुबंध कृषि पर कानून बनाने वाला देश का पहला राज्य बन गया।
  • इस अधिनियम का उद्देश्य कृषि उपज और पशुधन संविदा खेती पर नीतिगत ढांचा और संस्थागत तंत्र की स्थापना करना है।
  • इस अधिनियम के तहत बाजार की कीमतों में बड़े उतार-चढ़ाव के दौरान किसानों के हितों की रक्षा हो सकेगी।
  • इसके अंतर्गत किसानों एवं खरीददारों के मध्य हस्ताक्षरित समझौते के तहत किसानों को पूर्व निर्धारित मूल्य का भुगतान किया जाएगा।
  • केंद्र सरकार, राज्य सरकार या भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा प्रतिबंधित किसी भी उपज  को अनुबंध कृषि के दायरे में शामिल नहीं किया जाएगा।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindubusinessline.com/economy/agri-business/tamil-nadu-becomes-first-state-to-enact-law-on-contract-farming/article29833230.ece