अतुल्य भारत डिजिटल कैलेंडर-2018

Incredible India Digital Calendar

प्रश्न-हाल ही में जारी किए गए डेस्क कैलेंडर की विषय वस्तु है-
(a) भारत की यात्रा
(b) सबके लिए भारत
(c) भारत के दर्शनीय स्थल
(d) भारत को देखो
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 12 जनवरी, 2018 को केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री के.जे. अल्फोंस ने सरकार की डिजिटल इंडिया पहल के अनुपालन में ‘अतुल्य भारत डिजिटल कैलेंडर-2018’ को नई दिल्ली में लांच किया।
  • इस अवसर पर उन्होंने 2018 का अतुल्य भारत वॉल और डेस्क कैलेंडर भी जारी किया।
  • अतुल्य भारत डिजिटल कैलेंडर एप्लीकेशन से उपयोगकर्त्ता को भारत के सभी त्यौहारों और उत्सवों की जानकारी एक साथ प्राप्त होगी।
  • इस डिजिटल कैलेंडर को एंड्रायड और आईओएस प्लेटफार्म पर डाउनलोड किया जा सकता है।
  • इन तस्वीरों को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से साझा किया जा सकता है।
  • अतुल्य भारत वॉल कैलेंडर 2018 का प्रत्येक पृष्ठ चमकदार रंग के हैं जो अंधेरे में भी चमकता है जिसे देखने पर सूर्योदय और सूर्यास्त दोनों समय भारत की सुंदरता समान दिखेगी।
  • अतुल्य भारत डेस्क कैलेंडर 2018 में 12 विभिन्न प्रकार के यात्रियों का विवरण है और इसमें उनके लिए उचित गंतव्य स्थलों का सुझाव दिया गया है।
  • डेस्क कैलेंडर की विषयवस्तु ‘सबके लिए भारत’ है।
  • इस कैलेंडर में यात्रियों हेतु भारत के अद्भुत या मनोरम स्थलों को प्रदर्शित किया गया है।

संबंधित लिंक
http://www.pib.nic.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1516493