अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण

India successfully test fires Agni-V missile

प्रश्न-26 दिसंबर, 2016 को नाभिकीय सक्षम अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-5’ का ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप (व्हीलर द्वीप) से सफल परीक्षण किया गया। इसकी मारक क्षमता है-
(a) 3000 किमी. से अधिक
(b) 5000 किमी. से अधिक
(c) 7000 किमी. से अधिक
(d) 2500 किमी. से अधिक
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 26 दिसंबर, 2016 को नाभिकीय सक्षम अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-5’ का ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप (व्हीलर द्वीप) से सफल परीक्षण किया गया।
  • ‘अग्नि-5’ सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है तथा इसकी मारक क्षमता 5000 किमी. से अधिक है।
  • यह रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा डिजाइन तथा निर्मित है।
  • 17.50 मीटर लंबी, 50 टन वजनी ‘अग्नि-5’ त्रिचरणीय प्रक्षेपास्त्र है।
  • यह ठोस प्रणोदक संचालित प्रक्षेपास्त्र अपने साथ 1-1.5 टन पारंपरिक और नाभिकीय दोनों युद्धशीर्ष (Warhead) ले जाने में सक्षम है।
  • यह इस मिसाइल का चौथा सफल परीक्षण था।
  • इससे पूर्व 19 अप्रैल, 2012 को इसका पहला, 15 सितंबर, 2013 को दूसरा तथा 31 जनवरी, 2015 को तीसरा सफल परीक्षण किया गया था।
  • ‘अग्नि-5’ अग्नि शृंखंला का सबसे आधुनिक मिसाइल है, जिसमें नेविगेशन, गाइडेंस, वारहेड और इंजन से जुड़ी नयी तकनीकों को शामिल किया गया है।
  • ज्ञातव्य है कि 19 अप्रैल, 2012 को ‘अग्नि-5’ मिसाइल के सफल परीक्षण के साथ भारत, अमेरिका, फ्रांस, रूस और चीन के साथ विशिष्ट आई.सी.बी.एम.क्लब (Intercontiental Ballistic Missiles Club) में शामिल हो गया था।

संबंधित लिंक
http://www.defencenews.in/article/India-successfully-test-fires-China-specific-Nuclear-Agni-V-Missile-229742
http://economictimes.indiatimes.com/news/defence/agni-v-test-fired-8-things-about-indias-new-missile-that-can-strike-northern-part-of-china/articleshow/56178175.cms
http://www.newindianexpress.com/nation/2016/dec/26/india-successfully-test-fires-agni-v-missile-for-a-reduced-range-1553219.html
http://www.thehindu.com/news/national/Agni-V-successfully-soars-yet-again/article16944774.ece