अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण

India successfully test-fires nuclear-capable Agni-5

प्रश्न-10 दिसंबर, 2018 को नाभिकीय सक्षम अंतर महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-5’ का ओडिशा के डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम द्वीप (व्हीलर द्वीप) से सफल परीक्षण किया गया।
(a) सतह से हवा
(b) सतह से सतह
(c) हवा से हवा
(d) हवा से सतह
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 10 दिसंबर, 2018 को नाभिकीय सक्षम अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-5’ (Agni-5) का ओडिशा के डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम द्वीप (व्हीलर द्वीप) से सफल परीक्षण किया गया।
  • ‘अग्नि-5’ सतह से सतह (Surface to Surface) मार करने वाली मिसाइल है तथा इसकी मारक क्षमता 5000 किमी. से अधिक है।
  • इस मिसाइल को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा डिजाइन तथा निर्मित किया गया है।
  • ‘अग्नि-5’ 17 मीटर लंबी और 2 मीटर चौड़ी त्रिचरणीय मिसाइल है।
  • यह ठोस प्रणोदक संचालित प्रक्षेपास्त्र अपने साथ 1.5 टन पारंपरिक और नाभिकीय युद्धशीर्ष (Warheads) ले जाने में सक्षम है।
  • यह इस मिसाइल का सातवां सफल परीक्षण था।
  • ज्ञातव्य है कि 19 अप्रैल, 2012 को ‘अग्नि-5’ मिसाइल के सफल परीक्षण के साथ भारत अमेरिका, फ्रांस, रूस, और चीन के साथ विशिष्ट आई.सी.बी.एम. में शामिल हो गया था।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक…
https://www.thehindubusinessline.com/news/national/india-successfully-test-fires-nuclear-capable-agni-5/article25709867.ece
https://www.drdo.gov.in/drdo/English/dpi/press_release/Agni_5.pdf
https://timesofindia.indiatimes.com/india/india-successfully-test-fires-nuclear-capable-agni-5-missile/articleshow/67025807.cms
https://economictimes.indiatimes.com/news/defence/india-test-fires-nuclear-capable-agni-5-missile-2nd-test-in-six-months/articleshow/67023684.cms