अखिलेश दास गुप्ता

Akhilesh Das Gupta

प्रश्न-हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश दास गुप्ता का निधन हो गया। वह किस खेल संघ के अध्यक्ष थे?
(a) टेनिस
(b) बैडमिंटन
(c) कबड्डी
(d) शूटिंग
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 12 अप्रैल, 2017 को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश दास गुप्ता का निधन हो गया। वह 56 वर्ष के थे।
  • वह भारतीय बैडमिंटन संघ (BAI) के अध्यक्ष थे।
  • इसके अलावा वह उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन (UPOA) के अध्यक्ष, भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के उपाध्यक्ष तथा बैडमिंटन एशिया कॉन्फेडेरेशन (BAC) के उपाध्यक्ष थे।
  • वह वर्ष 1996-2014 तक राज्य सभा सदस्य तथा वर्ष 2006-2008 तक केंद्रीय इस्पात मंत्री थे।
  • उनका जन्म 31 मार्च, 1961 को हुआ था।
  • वह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू बनारसीदास के पुत्र थे।

संबंधित लिंक
http://www.badmintonindia.org/download/news/President%20BAI.pdf
http://indiatoday.intoday.in/story/akhilesh-das-gupta-badminton-association-of-india/1/926913.html
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=60420
https://en.wikipedia.org/wiki/Akhilesh_Das