अंतरराष्ट्रीय वनडे मेच की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाला विश्व का पहला बल्लेबाज

प्रश्न-हाल ही में किस बल्लेबाज ने अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने का कीर्तिमान स्थापित किया?
(a) इयोन मोर्गन
(b) रोहित शर्मा
(c) क्रिस गेल
(d) एबी डिविलियर्स
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 18 जून, 2019 को ICC क्रिकेट विश्व कप के एक मैच में इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया।
  • उन्होंने अपने कॅरियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए अफगानिस्तान के विरूद्ध 71 गेंद में रिकॉर्ड 17 छक्कों और 4 चौंकों की मदद से 148 रन बनाए।
  • इससे पूर्व अंतरराष्ट्रीय मैच में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड भारत के रोहित शर्मा, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और द. अफ्रीका के एबी डी विलियर्स के नाम दर्ज था, इन्होंने 16-16 छक्के लगाए थे।
  • साथ ही मोर्गन ने विश्व का चौथा सबसे तेज शतक (57 गेंद पर) पूरा किया।
  • विश्व कप में इससे तेज शतक आयरलैंड के केविन ओ ब्रायन (50 गेंद), ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल (51 गेंद) और द. अफ्रीका के एबी डी विलियर्स (52 गेंद) नाम दर्ज है।
  • इसी मैच में इंग्लैंड टीम ने एक पारी में सर्वाधिक छक्के (25) लगाने का रिकॉर्ड बनाया।
  • 24 छक्कों का पिछला रिकॉर्ड भी इंग्लैंड के नाम ही जो उन्होंने वेस्टइंडीज के विरूद्ध बनाया था।
  • इसी मैच में अफगानिस्तान के राशिद खान ने 9 ओवर में कुल 110 रन लुटाए।
  • इसी के साथ राशिद वनडे इतिहास में सबसे खराब गेंदबाजी प्रदर्शन करने वाले विश्व के तीसरे और विश्व कप के पहले गेंदबाज बन गए।
  • अंतरराष्ट्रीय वनडे मैचों में सबसे खराब गेंदबाजी प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के मिशेल लेविस के नाम है।
  • लेविस ने वर्ष 2006 में द. अफ्रीका के विरूद्ध 10 ओवरों में 113 रन लुटाए थे।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.thenewsminute.com/article/eoin-morgan-slams-4th-fastest-world-cup-ton-smashes-record-most-sixes-odi-103867
https://economictimes.indiatimes.com/news/sports/eoin-morgan-smashes-17-sixes-breaks-odi-record/articleshow/69844932.cms
https://www.sentinelassam.com/news/eoin-morgan-hits-most-sixes-in-an-odi/