अंतरराष्ट्रीय माउंट एवरेस्ट दिवस

international mount averast day
प्रश्न-‘अंतरराष्ट्रीय माउंट एवरेस्ट दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 26 मई
(b) 23 मई
(c) 28 मई
(d) 29 मई
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • 29 मई, 2019 को संपूर्ण विश्व में अंतरराष्ट्रीय माउंट एवरेस्ट दिवस(Internal Mt. Everest Day) मनाया गया।
  • उल्लेखनीय है कि 29 मई, 1953 को नेपाल के तेनजिंग नोर्गे शेरपा और न्यूजीलैंड के एडमंड हिनेरी ने पहली बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़े थे।
  • गौरतलब है कि नेपाल ने वर्ष 2008 से इस दिवस को मनाने का निणर्य लिया था जब महान पर्वतारोही एडमंड हिलेरी का निधन हो गया था।
  • यह दिवस काठमांडू और एवरेस्ट क्षेत्र विशेष कार्यक्रमों के साथ मनाया जाता है।
  • एवरेस्ट पर्वत समुद्र स्तर से ऊंचाई के अनुसार विश्व का सबसे ऊंचा पर्वत है। इसे नेपाल में सागरमाथा तथा तिब्बत में चोमोलुगंमा के नाम से जाना जाता है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://thehimalayantimes.com/nepal/mt-everest-day-today/

https://www.indianmirror.com/homepage-articles/Mount-Everest-Day.html