अंतरराष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार, 2019

International Children's Peace Prize, 2019
प्रश्न-4 अक्टूबर, 2019 को किड्स राइट फाउंडेशन द्वारा किसे वर्ष 2019 के अंतरराष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है?
(a) ग्रेटा थुनबर्ग एवं डिविना मलौम
(b) ग्रेटा थुनबर्ग एवं नेहा गुप्ता
(c) ग्रेटा थुनबर्ग एवं अब्राहम एम. केइता
(d) लीना दावलुरी
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 4 अक्टूबर, 2019 को दक्षिण अफ्रीकी समाजसेवी एवं केपटाउन शहर के आर्चविशप डेसमंड टूटू ने (किड्स राइट फाउंडेशन द्वारा दिया जाने वाला) वर्ष 2019 के अंतरराष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार (International Childeren’s Peace Prize) की घोषणा की।
  • इस वर्ष यह पुरस्कार कैमयन की डिविना मलौम (Divina Maloum) और स्वीडन की प्रसिद्ध जलवायु परिवर्तन कार्यकर्त्री ग्रेटा थुनबर्ग को प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।
  • ग्रेटा थुनबर्ग एक जलवायु परिवर्तन कार्यकर्त्री और अंतरराष्ट्रीय छात्र जलवायु सक्रियता (International Student Climate Activism) के लिए एक रोल मॉडल है।
  • जबकि डिविना मलौम शांति से रहने के लिए बच्चों के अधिकारों का वकालत करती हैं।
  • उन्हें यह पुरस्कार हेग (नीदरलैंड्स) में यूनिवर्सल चिल्ड्रेन्स डे के अवसर पर 20 नवंबर, 2019 को प्रदान किया जाएगा।
  • यह पुरस्कार किड्स राइट फाउंडेशन द्वारा वर्ष 2005 से प्रदान किया जाता रहा है।
  • इसकी स्थापना इसी वर्ष रोम (इटली) में आयोजित नोबेल शांति पुरस्कार विजेताओं के शिखर सम्मेलन में की गई थी।
  • यह पुरस्कार किसी असाधारण बच्चे को प्रदान किया जाता है जिसके साहसी एवं उल्लेखनीय कार्यों से दुनिया भर के बच्चों के अधिकारों में सुधार लाने में सहायता प्राप्त होती है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://kidsrights.org/the-2019-international-childrens-peace-prize-nominees/