अंतरराष्ट्रीय परिचालनात्मक समुद्र विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र

International Training Centre for Operational Oceanography (ITCOocean)

प्रश्न-भारतीय राष्ट्रीय महासागरीय सूचना सेवा केंद्र (INCOIS) कहां स्थित है?
(a) हैदराबाद
(b) पुणे
(c) चेन्नई
(d) कोलकाता
उत्तर-(A)
संबंधित तथ्य

  • 22 दिसंबर, 2018 को केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान, पर्यावरण एवं वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने ‘अंतरराष्ट्रीय परिचालनात्मक समुद्री विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र’ (ITCO-OCEAN) का उद्घाटन किया।
  • यह केंद्र हैदराबाद (तेलंगाना) स्थित भारतीय राष्ट्रीय महासागरीय सूचना सेवा केंद्र (INCOIS) परिसर में निर्मित किया गया है।
  • प्रशिक्षण सुविधा के रूप में स्थापित यूनेस्को (UNESCO) श्रेणी-2 के इस केंद्र से हिंद महासागर की सीमा से लगे दक्षिण एशियाई एवं अफ्रीकी देशों और प्रशांत महासागर में स्थित छोटे द्वीपीय देशों को महासागर विज्ञान तथा प्रबंधन के क्षेत्र में इनकोइस (INCOIS) की विशेषज्ञता एवं अनुभव का लाभ प्राप्त होगा।
  • उल्लेखनीय है कि वर्ष 2013 में भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र, हैदराबाद में अंतरराष्ट्रीय परिचालनात्मक समुद्री विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की गई थी।
  • इस  केंद्र  का  उद्देश्य  वैज्ञानिकों/अनुसंधानकर्ताओं/सरकारी अधिकारियों/आपदा प्रबंधकों/नीति-निर्माताओं आदि को प्रशिक्षण प्रदाना करना था।
  • भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने यूनेस्को एवं इसके अंतर-सरकारी समुद्री विज्ञान आयोग (IOC) के हिंद महासागर परिधि (IOR) के देशों, हिंद महासागर एवं अटलांटिक महासागर से लगी सीमा वाले अफ्रीकी देशों और छोटे द्वीपीय देशों में क्षमता निर्माण हेतु नई पद्धतियों के विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आईटीसीओ ओशन (ITCO-OCEAN) को यूनेस्को श्रेणी-2 केंद्र के रूप में स्थापित करने का प्रस्ताव दिया।
  • नवंबर, 2017 में यूनेस्को की महासभा के आईटीसीओ ओशन को यूनेस्को श्रेणी-2 केंद्र के रूप में स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
  • इस केंद्र का लक्ष्य यूनेस्को/आईओसी सदस्य देशों को समुद्री विज्ञान, वैज्ञानिक आधार, संबंधित प्रौद्योगिकी एवं सूचना प्रणाली के विकास में मदद करना है।
  • साथ ही प्रशिक्षित समुद्र वैज्ञानिकों, प्रौद्योगिकीविदों और प्रबंधकों के एक समूह का निर्माण करना है।
  • इससे इन देशों को परिचालनात्मक समुद्री विज्ञान सेवाओं की बढ़ती मांग की पूर्ति और महासागरों के बेहतर प्रबंधन में मदद मिलेगी

संबंधित लिंक भी देखें… 

http://www.incois.gov.in/portal/itcoo_inauguration.jsp

http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=174372