अंतरराष्ट्रीय पक्षी सर्वे

The International Bird Survey ebird organizations 2019

प्रश्न-‘अंतरराष्ट्रीय पक्षी सर्वे’ हर दो वर्ष (Biennial) पर किया जाता है-
(a) eBird ऑर्गनाइजेशन के द्वारा
(b) online Bird ऑर्गनाइजेशन के द्वारा
(c) Bird Data ऑर्गनाइजेशन के द्वारा
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • अक्टूबर, 2019 में eBird ऑर्गनाइजेशन के द्वारा ‘अंतरराष्ट्रीय पक्षी सर्वे’ को संपादित किया गया।
  • यह एक द्विवार्षिक (Biennial) सर्वे है, इसका उद्देश्य पक्षियों की जानकारी इकट्ठा करना और इसे पर्यावरण संरक्षणविदों और शिक्षण संस्थानों को साझा करना है।
  • इस सर्वेक्षण (सर्वे) में कॉर्नेल यूनिवर्सिटी ऑर्निथोलॉजी लैब की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
  • यह लैब विश्व की सबसे बड़ा पक्षी डेटाबेस धारक है।
  • सर्वेक्षण का शीर्षक है-‘गो आउट एंड काउंट द बर्ड्स’।
  • सर्वे में दुनियाभर के लोगों को शामिल किया गया एवं उन्हें अपने क्षेत्र में रहने वाले पक्षियों को पहचानने हेतु प्रेरित किया गया।
  • साथ ही eBird ऑर्गनाइजेशन द्वारा सृजित ऐप में लोगों को चिन्हित किए गए पक्षियों की संख्या को दर्शाने हेतु प्रेरित किया गया।
  • मुख्य सहयोगी कॉर्नेल लैब ने सर्वे की शुरुआत ‘‘ग्रेट बैकयार्ड बर्ड काउंट’’ मुहिम के रूप में की थी।
  • मई और अक्टूबर दोनों ही सर्वेक्षणों में हालांकि कोई विशेष अंतर नहीं होता है।
  • अक्टूबर में होने वाले सर्वेक्षण पक्षियों को माइग्रेशन (प्रवासन) और प्रजातियों तथा संकट ग्रस्तता से संबंधित आंकड़ों के विश्लेषण के लिए महत्वपूर्ण होते है।
  • महत्वपूर्ण आंकड़े
  • सर्वेक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़े इस प्रकार हैं-

पश्चिमी गोलार्द्ध 3267 प्रजातियां
पूर्वी गोलार्द्ध 3267 प्रजातियां

  • प्रजातियों की संख्या के संदर्भ में शीर्ष 5 नेतृत्वकर्ता देश (Species Leaders Countries) इस प्रकार हैं-


ब्राजील (1092)> कोलंबिया (1086)> इक्वेडोर (1010) > पेरू (908)> बोलीविया (807)

  • इस संदर्भ में भारत दसवें पायदान (602 प्रजातियों के साथ) पर है।
  • सर्वेक्षण के तहत प्रतिभागियों ने जो चेकलिस्ट्स तैयार किए, उन चेकलिस्टों की संख्या के

संदर्भ में शीर्ष 5 देश हैं-अमेरिका (19069)> कनाडा (3693)> अर्जेंटीना (2388)> भारत (1258)> ऑस्ट्रेलिया (1166)।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://ebird.org/octoberbigday
https://ebird.org/news/october-big-day-results-a-new-record-and-more-than-6000-species-in-a-day
http://www.bonairebirdtours.com/october-global-big-day-is-coming/
https://en.wikipedia.org/wiki/EBird