अंतरराष्ट्रीय दासता उन्मूलन दिवस

International Day for the Abolition of Slavery
प्रश्न-‘अंतरराष्ट्रीय दासता उन्मूलन दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 2 दिसंबर
(b) 3 दिसंबर
(c) 4 दिसंबर
(d) 29 नवंबर
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 2 दिसंबर, 2019 को संपूर्ण विश्व में ‘अंतरराष्ट्रीय दासता उन्मूलन दिवस’ (International Day for the Abolition of Slavery) मनाया गया।
  • उल्लेखनीय है कि 2 दिसंबर, 1949 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने व्यक्तियों की तस्करी और वेश्यावृत्ति के शोषण को समाप्त करने के लिए संयुक्त राष्ट्र अभिसमय स्वीकार किया था।
  • पहली बार यह दिवस 2 दिसंबर, 1986 को मनाया गया था।
  • उद्देश्य- दासता के समकाल़ीन स्वरूपों जैसे- व्यक्तियों की तस्करी, यौन शोषण, बालश्रम के सबसे खराब तरीके, जबरन शादी, सशस्त्र संघर्ष में इस्तेमाल के लिए बच्चों की जबरन भर्ती का उन्मूलन करना।
  • अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के अनुसार, अनुमानित 40.3 मिलियन लोग आधुनिक दासता में हैं।
  • जिसमें जबरन श्रम में 24.9 मिलियन और जबरन शादी में 15.4 मिलियन लोग शामिल हैं।
  • विश्व में प्रति 1000 लोगों पर 5.4 आधुनिक दासता पीड़ित हैं।
  • आधुनिक दासता के पीड़ित 4 में से 1 बच्चे हैं।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.un.org/en/events/slaveryabolitionday/

https://www.lexology.com/library/detail.aspx?g=164dd149-498b-4ff8-a6c7-bc9b3af9cd6b