प्रश्न-7-23 दिसंबर, 2018 के मध्य अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन कुरुक्षेत्र, हरियाणा में किया गया। इस वर्ष इस महोत्सव का भागीदार देश था।
(a) जापान
(b) भूटान
(c) नेपाल
(d) मॉरीशस
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
- 7-23 दिसंबर, 2018 के मध्य अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन कुरुक्षेत्र, हरियाणा में किया गया।
- इस वर्ष इस महोत्सव का भागीदार राज्य गुजरात एवं भागीदार देश मॉरीशस था।
- इस दौरान ‘पेंट द वॉल’ प्रतियोगिता के तहत महाभारत की थीम पर कुरुक्षेत्र की दीवारों पर पेंटिंग बनाने के लिए देशभर के लगभग 200 चित्रकारों ने भाग लिया।
- फरवरी, 2019 में गीता महोत्सव मॉरीशस में भी आयोजित किया जाएगा।
- गौरतलब है कि यह महोत्सव ‘श्रीमद् भगवत गीता’ के जन्म के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
- इस महोत्सव का आयोजन कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड, हरियाणा, पर्यटन, जिला प्रशासन, उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला तथा सूचना और जनसंपर्क विभाग, हरियाणा सरकार द्वारा किया जाता है।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…