अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस

International Day for Disaster Reduction

प्रश्न-अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस कब मनाया जाता है?
(a) 11 अक्टूबर
(b) 9 अक्टूबर
(c) 13 अक्टूबर
(d) 10 अक्टूबर
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 13 अक्टूबर, 2016 को संपूर्ण विश्व में ‘अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस’ (International Day for Disaster Reduction) मनाया गया।
  • वर्ष 2016 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme) ‘कहने के लिए जीनाः जागरूकता बढ़ाना, मृत्यु दर को कम करना’’ (Live to tell: Raising Awareness, Reducing Mortality) है।
  • यह दिवस विश्व में जोखिम प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र सभा द्वारा 1989 में प्रारंभ किया गया।
  • पहले यह दिवस प्रत्येक वर्ष अक्टूबर, माह के पहले बुधवार को मनाया जाता था।
  • वर्ष 2009 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 13 अक्टूबर को प्रतिवर्ष यह दिवस मनाये जाने का प्रस्ताव पारित किया गया।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.un.org/en/events/disasterreductionday/
https://www.unisdr.org/we/campaign/iddr