अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह

The Andaman & Nicobar Islands

प्रश्न-नील नदी द्वीप समूह अवस्थित है-
(a) अंडमान एवं निकोबार में
(b) लक्षद्वीप में
(c) मिस्र में
(d) कच्छ के रन में
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 5 अक्टूबर, 2017 को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय जहाजरानी, सड़क परिवहन और राजमार्ग तथा जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी ने संयुक्त रूप से बारटांग में एक वैकल्पिक समुद्री मार्ग का उद्घाटन किया।
  • इसके अतिरिक्त दोनों मंत्रियों ने पोर्ट ब्लेयर (अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह) में आयोजित समारोह में पोर्ट ब्लेयर में सूखी गोदी के विस्तार, नील द्वीप में बर्थिंग जल बंधक के साथ ही होपटाउन में गोदी के विस्तार और एक अतिरिक्त सेतु निर्माण परियोजना की आधारशिला रखी।
  • उद्घाटित बारटंग समुद्री मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग-4 के मार्ग का एक विकल्प उपलब्ध कराएगा जो जारवा जनजातीय अभ्यारण्य से होकर गुजरता है।
  • यह मार्ग बारटंग को पोर्ट ब्लेयर से जोड़ता है।
  • होपटाउन में गोदी के विस्तार की परियोजना फरवरी, 2018 तक पूरी होने की उम्मीद है।
  • इस गोदी का उपयोग पेट्रोलियम उत्पादों की आवाजाही के लिए किया जाता है।
  • अतिरिक्त अप्रोच सेतु के निर्माण एवं नील द्वीपसमूह पर मौजूदा सेतु के विस्तार की परियोजना की मार्च, 2018 तक पूरी होने की संभावना है।
  • पोर्टब्लेयर में सूखी गोदी-2 के विस्तार की परियोजना सितंबर, 2019 तक पूर्ण होने की उम्मीद है। इससे जहाज निर्माण एवं जहाज मरम्मत सुविधाओं के संवर्द्धन की सुविधा प्राप्त होगी।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=171432
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=171404
http://pib.nic.in/newsite/PrintHindiRelease.aspx?relid=67495
http://pib.nic.in/newsite/PrintHindiRelease.aspx?relid=67510