WTT स्टार कंटेंडर अस्ताना, 2026

प्रश्न – WTT स्टार कंटेंडर अस्ताना, 2026 के संबंध में विकल्प में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) पुरुष एकल का ख़िताब डांग क्यू (जर्मनी) ने जीता है।
(b) महिला एकल का खिताब हितोमी सातो (जापान) जीता।
(c) पुरुष युगल का ख़िताब एडुआर्ड इओनेस्कु और डेरियस मोविलियानु (दोनों रोमानिया) ने जीता।
(d) महिला युगल का ख़िताब मियू हिरानो और मियू किहारा (दोनों जापान) ने जीता है।
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • WTT स्टार कंटेंडर अस्ताना, 2026 का आयोजन 15 से 20 सितंबर, 2026 तक कजाखस्तान की राजधानी अस्ताना में किया गया।
  • इसका आयोजन विश्व टेबल टेनिस की आधिकारिक पेशेवर प्रतियोगिता शृंखला WTT सीरीज़ के अंतर्गत हुआ।
  • प्रतियोगिता की कुल पुरस्कार राशि 3 लाख अमेरिकी डॉलर थी।
    ० पुरुष एकल का परिणाम –
    .विजेता – डांग क्यू (जर्मनी)
    .उपविजेता – एलेक्सिस लेब्रून (फ्रांस)
  • महिला एकल का परिणाम –
    .विजेता – मियू किहारा (जापान)
    .उपविजेता – हितोमी सातो (जापान)
  • पुरुष युगल विजेता – एडुआर्ड इओनेस्कु और डेरियस मोविलियानु (दोनों रोमानिया)
    महिला युगल विजेता – मियू हिरानो और मियू किहारा (दोनों जापान)
  • मिश्रित युगल विजेता – चेन जुनसोंग और वांग यिदी (दोनों चीन)
  • मियू किहारा प्रतियोगिता की सर्वाधिक सफल खिलाड़ियों में रहीं।
  • उन्होंने महिला एकल के साथ मियू हिरानो के साथ मिलकर महिला युगल खिताब भी जीता।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://khelnow.com/table-tennis/where-to-watch-wtt-star-contender-astana-202609

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *