‘SHANTI’ मिशन

प्रश्न – ‘SHANTI’ मिशन से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. यह भारत का संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में गैर-स्थायी सीट जीतने के लिए एक अभियान है
  2. इस मिशन को जुलाई, 2026 में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क में लॉन्च किया
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • जुलाई, 2026 में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क में भारत का वर्ष 2028-29 के कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में गैर-स्थायी सीट जीतने के लिए एक अभियान ‘SHANTI’ मिशन लांच किया
  • भारत ने इस अभियान के जरिए अधिक प्रतिनिधित्व वाली, प्रभावी और भविष्य के लिए तैयार वैश्विक व्यवस्था को लेकर नई दिल्ली के दृष्टिकोण पर जोर दिया है.
  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कुल 15 सदस्य होते हैं.
  • इनमें से 5 स्थायी सदस्य हैं- चीन, फ्रांस, रूस, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका.
  • जबकि 10 अस्थायी सदस्य होते हैं, जिन्हें UN महासभा द्वारा दो साल के कार्यकाल के लिए चुना जाता है.
  • 2028-29 की अवधि के लिए इन्हीं अस्थाई सीटों के चुनाव अगले साल जून में होंगे.
  • एशिया-प्रशांत समूह की एकमात्र सीट के लिए भारत और ताजिकिस्तान के बीच मुकाबला होगा.

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.mea.gov.in/speeches-statements?dtl/41462/Address_by_EAM_Dr_S_Jaishankar_at_the_launch_of_Indias_campaign_for_United_Nations_Security_Council_202829_July_13_2026