प्रश्न – PRET पहल की शुरुआत किसके द्वारा की गई?
(a) WHO
(b) WTO
(c) IMF
(d) UNEP
उत्तर – (a)
संबंधित तथ्य –

अन्य प्रमुख तथ्य
- इस पहल की घोषणा जिनेवा स्विट्जरलैंड में आयोजित फ्यूचर रेस्पिरेटरी पैथाजेन महामारी के लिए आयोजित बैठक में की गई।
- बैठक का आयोजन 24-26 अप्रैल 2023 के मध्य किया गया।
- यह पहल अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य विनिमय (IHR), 2005 के तत्वाधान में संचालित होगा।
- यह सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थितियों के प्रबंधन के लिए एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय कानून है।

पहल का उद्देश्य
- COVID-19 महामारी जैसे भविष्य में उत्पन्न होने वाले किसी भी खतरे से निपटने की बेहतर तैयारी करना
- इन्फ्लुएंजा या कोरानावाइरस (COVID-19) जैसे किसी भी श्वसन रोगजनक से निपटने के लिए एकीकृत योजना का मार्गदर्शन करना
- दृष्टिकोण – यह 3 आयामी दृष्टिकोण पर कार्य करेगी
- महामारी से निपटने वाली योजनाओं को अद्यतन करना जिससे संकट के समय उचित कार्यवाही की जा सके।
- महामारी तैयारी योजना में हितधारकों के मध्य संपर्क बढ़ाना।
- महामारी से निपटने के लिए निरंतर निवेश, वित्तपोषण एवं निगरानी को बढ़ावा।
लेखक – विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.who.int/initiatives/preparedness-and-resilience-for-emerging-threats
