LARS टेस्ट प्लिंथ : पनडुब्बी बचाव क्षमता

प्रश्न – 19 अगस्त, 2026 को विशाखापत्तनम में उद्घाटित लॉन्च एंड रिकवरी सिस्टम (LARS) टेस्ट प्लिंथ के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) यह एक इन-हाउस एवं तट-आधारित परीक्षण सुविधा है।
(b) इसका उपयोग डीप सबमर्जेंस रेस्क्यू व्हीकल के लॉन्च एंड रिकवरी सिस्टम (LARS) के परीक्षण, सत्यापन और रखरखाव में किया जाएगा।
(c) इस सुविधा में महत्त्वपूर्ण उपकरणों का परीक्षण केवल परिचालन तैनाती के दौरान ही किया जा सकता है।
(d) यह पूर्वी समुद्री तट पर पनडुब्बी बचाव तैयारियों को सुदृढ़ करती है।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 19 अगस्त, 2026 को पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल संजय भल्ला ने विशाखापत्तनम स्थित पनडुब्बी बचाव इकाई (पूर्व) में लॉन्च एंड रिकवरी सिस्टम (LARS) टेस्ट प्लिंथ का उद्घाटन किया।
  • यह एक इन-हाउस, तट-आधारित परीक्षण सुविधा है, जिसका उपयोग डीप सबमर्जेंस रेस्क्यू व्हीकल (डीएसआरवी) के लॉन्च एंड रिकवरी सिस्टम (LARS) के परीक्षण, सत्यापन और रखरखाव में किया जाएगा।
  • इस समर्पित सुविधा के कारण महत्त्वपूर्ण उपकरणों का नियमित परीक्षण और सत्यापन परिचालन तैनाती के बिना भी किया जा सकेगा।
  • लॉन्च एंड रिकवरी सिस्टम पनडुब्बी बचाव अभियानों का एक अत्यंत महत्त्वपूर्ण घटक है।
  • यह बचाव अभियान के दौरान डीएसआरवी को सुरक्षित रूप से समुद्र में उतारने और वापस पोत पर लाने में सहायता करता है।
  • इसके माध्यम से संकटग्रस्त पनडुब्बी तक पहुँचकर उसमें फँसे नौसैनिकों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सकता है।
  • यह सुविधा विशेष रूप से पूर्वी समुद्री तट पर पनडुब्बी बचाव तैयारियों को मजबूत करती है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://indiannavy.gov.in/content/flag-officer-commanding-chiefinaugurated-lars-test-plinth-submarine-rescue-unit-east