ICANN85 कम्युनिटी फोरम -2026

प्रश्न – 7 से 12 मार्च 2026 तक ICANN85 कम्युनिटी फोरम -2026 कहां आयोजित किया गया?
(a) नई दिल्ली (b) मुंबई
(c) बंगलुरु (d) जयपुर
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 7 से 12 मार्च 2026 तक ICANN85 कम्युनिटी फोरम -2026 मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया
  • इस आयोजन इंटरनेट कॉर्पोरेशन फॉर असाइंड नेम्स एंड नंबर्स (ICANN) द्वारा किया गया था
  • साथ ही इसे इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NIXI) के सहयोग से होस्ट किया गया था
  • इसमें वैश्विक इंटरनेट हितधारक मुंबई में एकत्र हुए।
  • इसका उद्देश्य वैश्विक इंटरनेट पारिस्थितिकी तंत्र में खुले, सुरक्षित, समावेशी और सुदृढ़ इंटरनेट को बढ़ावा देने पर चर्चा करना था।
  • ICANN के बारे में
  • ICANN (Internet Corporation for Assigned Names and Numbers) का उद्देश्य वैश्विक इंटरनेट को स्थिर, सुरक्षित और एकीकृत बनाए रखना है।
  • इंटरनेट पर किसी व्यक्ति या वेबसाइट तक पहुँचने के लिए कंप्यूटर अथवा अन्य डिवाइस में एक पता (नाम या संख्या) दर्ज करना होता है।
  • यह पता अद्वितीय (Unique) होना आवश्यक है ताकि कंप्यूटर एक-दूसरे को सही तरीके से पहचान सकें और उनसे संपर्क स्थापित कर सकें।
  • ICANN दुनिया भर में इन अद्वितीय इंटरनेट पहचानकर्ताओं (Unique Identifiers) के समन्वय और समर्थन का कार्य करता है।
  • ICANN की स्थापना 1998 में एक गैर-लाभकारी सार्वजनिक हित निगम (Non-profit Public Benefit Corporation) के रूप में की गई थी, जिसमें दुनिया भर के प्रतिभागियों का एक वैश्विक समुदाय शामिल है।
  • NIXI के बारे में
  • नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NIXI) एक गैर-लाभकारी संगठन है, जिसकी स्थापना भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अधीन की गई है।
  • NIXI भारत की इंटरनेट अवसंरचना (Internet Infrastructure) को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह निम्न कार्य करता है—
    • घरेलू इंटरनेट ट्रैफिक के कुशल आदान-प्रदान को सुगम बनाना
    • .IN और .भारत (.Bharat) देश-कोड टॉप-लेवल डोमेन (ccTLD) का प्रबंधन
    • देशभर में इंटरनेट सेवाओं के उपयोग और इंटरनेट प्रसार को बढ़ावा देना

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://meetings.icann.org/en/meetings/icann85