Heart Media Group का अधिग्रहण

प्रश्न – ITP Media Group द्वारा Heart Media Group के अधिग्रहण के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) ITP Media Group ने 3 सितंबर, 2026 को Heart Media Group के अधिग्रहण की घोषणा की।
(b) इस अधिग्रहण से ITP Media Group का विस्तार सिंगापुर, मलेशिया और हॉन्गकॉन्ग में हुआ।
(c) Heart Media के संस्थापक ओलिवियर बर्लोट ITP Media Group के निदेशक मंडल में शामिल होंगे।
(d) अधिग्रहण के बाद विल्सन लिम को ITP Media Singapore और ITP Media Malaysia के प्रबंध निदेशक पद से हटा दिया जाएगा।
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 3 सितंबर, 2026 को मध्य-पूर्व की प्रमुख मीडिया कंपनी ITP Media Group ने सिंगापुर मुख्यालय वाले लक्जरी एवं लाइफस्टाइल मीडिया संस्थान Heart Media Group के अधिग्रहण की घोषणा की।
  • इस सौदे से ITP Media Group का विस्तार सिंगापुर, मलेशिया और हॉन्गकॉन्ग जैसे तीन नए बाजारों में हुआ है।
  • अधिग्रहण के बाद Heart Media के ब्रांड और टीमें चरणबद्ध ढंग से ITP Media के नाम के अंतर्गत कार्य करेंगी।
  • Heart Media के प्रमुख प्रकाशनों में ELLE, Esquire, Grazia, LUXUO, Men’s Folio, NOBLE, WOW (World of Watches) और Yacht Style शामिल हैं।
  • संयुक्त मीडिया समूह अब खाड़ी सहयोग परिषद क्षेत्र (GCC), भारत और एशिया-प्रशांत के दो अरब से अधिक लोगों वाले बाजारों में अपनी सेवाएँ उपलब्ध कराएगा।
  • Heart Media के संस्थापक ओलिवियर बर्लोट (Olivier Burlot) ITP Media Group के निदेशक मंडल में शामिल होंगे और रणनीतिक लाइसेंसिंग संबंधी मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
  • विल्सन लिम ITP Media Singapore और ITP Media Malaysia के प्रबंध निदेशक बने रहेंगे।
  • इस अधिग्रहण के बाद ITP Media Group की भौतिक उपस्थिति 10 देशों में हो गई है और उसके पोर्टफोलियो में लगभग 90 मीडिया ब्रांड शामिल हैं।
  • ITP Media की स्थापना 1987 में हुई थी। वर्तमान में इसकी मासिक दर्शक-पाठक पहुँच 20 करोड़ से अधिक बताई गई है।
  • अधिग्रहण की वित्तीय शर्तों या सौदे के मूल्य का खुलासा नहीं किया गया है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.prnewswire.com/apac/news-releases/itp-media-group-secures-major-acquisition-of-apacs-heart-media-group-sparking-international-expansion-across-asia-302868192.html?utm