प्रश्न – 31 जनवरी, 2023 को केंद्रीय वित्त एवं कार्पोरेट कार्यमंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आर्थिक समीक्षा, 2022-23 पेश किया। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. इसके अनुसार वर्ष 2023-24 के दौरान भारत की जीडीपी विकास दर 6.0 से 6.8 प्रतिशत होने का अनुमान है।
2. वित्त वर्ष 2023 में सेवा क्षेत्र के 9.1 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है।
3. भारत वर्ष 2022 में 100 बिलियन डॉलर प्राप्त करने के द्वारा विश्व में प्रेषण का सबसे बड़ा प्राप्तकर्ता रहा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1) एवं (2)
(b) केवल (2) एवं (3)
(c) केवल (1) एवं (3)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (c)
संबंधित तथ्य –
- 31 जनवरी, 2023 को केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आर्थिक समीक्षा 2022-23 पेश किया।
आर्थिक समीक्षा की प्रमुख बातें
- आरबीआई का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2023 के लिए महंगाई दर 6.8 प्रतिशत रहेगी, जो इसकी लक्ष्य सीमा से अधिक है।
- आर्थिक समीक्षा में बहुआयामी गरीबी सूचकांक पर यूएनडीपी की रिपोर्ट 2022 के निष्कर्षों पर प्रकाश डाला गया है जिनमें कहा गया है कि भारत में 41.5 करोड़ लोग वर्ष 2005-06 और 2019-21 के बीच गरीबी से उबरे।
- इसमें भारत ने शून्य उत्सर्जन का संकल्प व्यक्त किया, जिसका लक्ष्य वर्ष 2070 तक प्राप्त कर लिया जाएगा।
- पीएम-किसान के अप्रैल-जुलाई 2022-23 भुगतान चक्र में इस योजना के तहत लगभग 11.3 करोड़ किसानों को कवर किया गया।
- नवंबर, 2022 के अंत तक भारत विश्व में छठा सबसे बड़ा विदेशी मुद्रा भंडार धारक है।
- इसके अनुसार, सकल कर राजस्व का आधा भाग प्रत्यक्ष कर है।
लेखक – विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.indiabudget.gov.in/economicsurvey/doc/echapter.pdf https://www.indiabudget.gov.in/economicsurvey/doc/Infographics%20Hindi.pdf