प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
- 24 दिसंबर ,2025 को अगली पीढ़ी की आकाश मिसाइल प्रणाली (आकाश-एनजी) के उपयोगकर्ता मूल्यांकन परीक्षण (यूईटी) सफलतापूर्वक किया गया
- यह परीक्षण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा किया गया था
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 23 दिसंबर ,2025 को अगली पीढ़ी की आकाश मिसाइल प्रणाली (आकाश-एनजी) के उपयोगकर्ता मूल्यांकन परीक्षण (यूईटी) सफलतापूर्वक किया गया
- यह परीक्षण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा किया गया था
- इन परीक्षणों के दौरान, आकाश-एनजी मिसाइलों ने सीमा के समीप निम्न ऊंचाई और लंबी दूरी एवं उच्च ऊंचाई वाले परिदृश्यों सहित विभिन्न दूरी व ऊंचाई के बिंदुओं पर स्थित हवाई लक्ष्यों को अत्यंत सटीकता के साथ सफलतापूर्वक भेदा।
- यह स्वदेशी रेडियो फ्रीक्वेंसी सीकर से लैस और सॉलिड रॉकेट मोटर द्वारा संचालित होती है
- यह विभिन्न प्रकार के हवाई खतरों के विरुद्ध प्रभावी हवाई रक्षा सुनिश्चित करने वाली एक अत्याधुनिक एवं शक्तिशाली प्रणाली है।
- मल्टी-फंक्शन रडार (एमएफआर)और कंट्रोल यूनिट तथा मिसाइल लॉन्च व्हीकल (एमएलवी) सहित प्रणाली के सभी प्रमुख घटक व उप-प्रणालियां डीआरडीओ की विभिन्न प्रयोगशालाओं द्वारा भारतीय रक्षा उद्योगों के सहयोग से अभिकल्पित एवं विकसित की गई हैं।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2208024®=3&lang=2