प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
(1) 2 मार्च‚ 2025 को फिल्म ‘अनोरा’ को 97वें ऑस्कर पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार प्रदान किया गया।
(2) इसमें एड्रियन ब्रॉडी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार प्रदान किया गया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 एवं 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 2 मार्च‚ 2025 को अमेरिकी फिल्म उद्योग के सर्वाधिक प्रतिष्ठित 97वें वार्षिक अकादमी पुरस्कार लॉस एंजेल्स‚ अमेरिका में प्रदान किए गए।
- यह पुरस्कार ‘ऑस्कर पुरस्कार’ के नाम से भी प्रसिद्ध है।
- प्रमुख पुरस्कारों का वितरण इस प्रकार है-
- सर्वश्रेष्ठ फिल्म-‘अनोरा’
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता-एड्रियन ब्रॉडी(फिल्म – द ब्रूटलिस्ट)
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री– मिकी मैडिसन(फिल्म – अनोरा)
- सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता-किरेन कल्किन(फिल्म-द रियल पेन)
- सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री- ज़ो सलदाना(फिल्म- एमिलिया पेरेज़)
- सर्वश्रेष्ठ निदेशक– सीन बेकर(फिल्म – अनोरा)
- सर्वश्रेष्ठ एनीमेटेड फीचर फिल्म-फ्लो (Flow)
- सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड लघु फिल्म-इन द शैडो ऑफ़ द साईप्रस (IN THE SHADOW OF THE CYPRESS)
- सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी– द ब्रूटलिस्ट
- सर्वश्रेष्ठ कॉस्टयूम डिजाइन– विकेड (Wicked), पॉल टेज़वेल
- सर्वश्रेष्ठ डाक्यूमेंट्री फीचर फिल्म –नो अदर लैंड
- सर्वश्रेष्ठ डाक्यूमेंट्री लघु फिल्म –द ओनली गर्ल इन द ऑर्केस्ट्रा ( THE ONLY GIRL IN THE ORCHESTRA)
- सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म– ब्राज़ील( फिल्म – I’m Still Here)
- सर्वश्रेष्ठ म्यूजिक (ओरिजिनल स्कोर)- द ब्रूटलिस्ट(डैनियल ब्लमबर्ग)
- सर्वश्रेष्ठ म्यूजिक (ओरिजिनल सांग)- एल माल (El Mal)
- सर्वश्रेष्ठ लाइव एक्शन लघु फिल्म– I’m Not a Robot
- निर्देशक एडम जे ग्रेव्स की भारतीय हिंदी लघु फिल्म अनुजा को सर्वश्रेष्ठ लाइव एक्शन लघु फिल्म श्रेणी में नामित किया गया था
- हालांकि फिल्म एमिलिया पेरेज़ ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक सहित 13 नामांकनों के साथ इस वर्ष शीर्ष स्थान प्राप्त किया
- लेकिन निर्देशक सीन बेकर की रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा अनोरा समारोह की सबसे बड़ी विजेता बनकर उभरी, जिसने पांच पुरस्कार
- सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (माइकी मैडिसन), सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ फिल्म संपादन और सर्वश्रेष्ठ मूल पटकथा, जीते
- इसमें भारत की आधिकारिक प्रविष्टी के लिए चयनित फिल्म थी – लापता लेडीज
- पहली बार ऑस्कर अवार्ड वर्ष 1929 में प्रदान किया गया था
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…