94वां ऑस्कर पुरस्कार, 2022

प्रश्न-27 मार्च, 2022 को ‘94वां ऑस्कर पुरस्कार’ की घोषणा की गई। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) इसमें फिल्‍म ‘कोडा’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्‍म का पुरस्कार प्रदान किया गया।
(ii) सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार विल स्मिथ को प्रदान किया गया।
(iii) सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार जेसिका चेस्टन को प्रदान किया गया।
उपर्युक्‍त कथनों में से कौनसा/से कथन सही है/हैं?।
(a) केवल (i) एवं (ii)
(b) केवल (ii) एवं (iii)
(c) केवल (i) एवं (iii)
(d) उपर्युक्‍त सभी
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 27 मार्च, 2022 को 94वां वार्षिक अकादमी पुरस्कार डाल्‍बी थिएटर, लॉस एंजेल्‍स, यूएसए में प्रदान किया गया।
  • यह पुरस्कार ‘ऑस्कर पुरस्कार’ के नाम से भी प्रसिद्ध है।
  • प्रमुख पुरस्कारों का विवरण इस प्रकार हैं-
  • सर्वश्रेष्ठ फिल्‍म-कोडा (Coda) (निर्देशक-सियान हेडर)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता-विल स्मिथ, (फिल्‍म-किंग रिचर्ड)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री-जेसिका चेस्टन (फिल्‍म-द आइज ऑफ टैमी फेय)
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता-ट्राय कोत्‍सुर (फिल्‍म-कोडा)
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री- एरियाना डिबोस (िफल्‍म-वेस्ट साइड स्टोरी)
  • सर्वश्रेष्ठ एनीमेटेड फिल्‍म-(एनकैंटो (Encanto)
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक फिल्‍म- जेन कैंपियन (फिल्‍म-द पॉवर ऑफ द डॉग)।
  • सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी- ड्यून (Dune) (ग्रीन फ्रेजर (Greig Fraser)।
  • सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन- क्रूऐला (Cruella) (जेनी बीवेन)
  • सर्वश्रेष्ठ डाक्‍यूमेंट्री (फीचर)- ‘समर ऑफ सोल’ (Summer of Soul)
  • सर्वश्रेष्ठ डाक्‍यूमेंट्री (शार्ट सबजेक्‍ट)- ‘द क्‍वीन ऑफ बॉस्केटबॉल’।
  • सर्वश्रेष्ठ फिल्‍म एडिटिंग-ड्यून (Dune) (जो वॉकर (Joe Walker)।
  • सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिचर फिल्‍म- ‘ड्राइव माई कार’ (जापान)
  • सर्वश्रेष्ठ संगीत (ओरिजिनल स्कोर)-‘ड्यून’ (हैंस जिमर)।
  • सर्वश्रेष्ठ संगीत (ओरिजिनल सांग)-नो टाइम टू डॉय (No time to die)
  • सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्‍म-(एनिमेटेड)-द विंडशील्‍ड वाइपर (The Windshield Wiper)।
  • सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्‍म-(लाइव एक्‍शन) ‘द लांग गुड बॉय’ (The Long Goodbye)।
  • इसमें फिल्‍म ‘ड्यून’ (Dune) को विभिन्‍न श्रेणियों में सर्वाधिक 6 पुरस्कार प्राप्‍त हुए।
  • जबकि फिल्‍म ‘द पॉवर आफ द डॉग’ सर्वाधिक 12 श्रेणियों में नामांकित हुई थी।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.oscars.org/oscars/ceremonies/2022

https://www.cnbc.com/2022/03/27/oscars-2022-highlights-complete-list-of-winners-94th-academy-awards.html

https://www.theguardian.com/film/2022/mar/28/oscar-winners-2022-latest-list-in-full-best-picture-actors