प्रश्न – 9वें एशियाई शीतकालीन खेल, 2025 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. 7-14 फरवरी, 2025 तक 9वें एशियाई शीतकालीन खेलों का आयोजन हार्बिन, हेइलोंगजियांग प्रांत, चीन में किया गया।
2. इन खेलों का आधिकारिक शुभंकर “बिनबिन” और “नीनी” (बाघ) थे, जो एकता और शीतकालीन खेलों के प्रति प्रेम का प्रतीक हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) (b) केवल (ii)
(c) (i) एवं (ii) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 7-14 फरवरी 2025 तक 9वें एशियाई शीतकालीन खेलों का आयोजन हार्बिन, हेइलोंगजियांग प्रांत, चीन में किया गया।
- यह दूसरी बार था जब हार्बिन ने इस आयोजन की मेजबानी की थी, और तीसरी बार चीन ने एशियाई शीतकालीन खेलों की मेजबानी की।
- इन खेलों का आधिकारिक शुभंकर “बिनबिन” और “नीनी” (बाघ) थे, जो एकता और शीतकालीन खेलों के प्रति प्रेम का प्रतीक हैं।
- खेलों का आदर्श वाक्य “ड्रीम ऑफ विंटर, लव अमंग एशिया” था।
- प्रतीक “ब्रेकथ्रू” में तीन अलग-अलग तत्व शामिल थे – प्रतीक रूपांकन, खेलों का संक्षिप्त नाम और ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) प्रतीक।
- प्रतीक रूपांकन में एक शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटर, एक बकाइन (हार्बिन का शहरी फूल) और घुमावदार रिबन के डिज़ाइन को एक सुसंगत रचना में एकीकृत किया गया था।
- 7 फरवरी, 2025 को 9वें एशियाई शीतकालीन खेलों का उद्घाटन समारोह हुआ, जिसमें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भाग लिया, जिन्होंने आधिकारिक तौर पर एशियाई शीतकालीन खेलों के शुरू होने की घोषणा की।
- ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) द्वारा आयोजित और इंटरनेशनल स्केटिंग यूनियन (ISU) द्वारा समर्थित इस प्रतिस्पर्धा में एशिया के 34 देशों और क्षेत्रों से 1,200 से अधिक एथलीटों ने भाग लिया।
प्रश्न – 9वें एशियाई शीतकालीन खेलों में कुल कितनी स्पर्धाएँ आयोजित की गईं?
(a) 50 (b) 64
(c) 72 (d) 80
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 9वें एशियाई शीतकालीन खेलों में कुल 11 शीतकालीन खेल विधाओं में 64 स्पर्धाएँ आयोजित की गईं।
- भारत ने 9वें एशियाई शीतकालीन खेलों में अब तक के सबसे बड़े 59 खिलाड़ियों के दल को भेजा था।
- भारत ने इसमें कोई पदक नहीं जीता, लेकिन शीतकालीन खेलों में प्रगति दर्शाई।
- फिगर स्केटर तारा प्रसाद ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए महिला स्केटिंग में 8वां स्थान प्राप्त किया।
प्रश्न – 14 फरवरी, 2025 को संपन्न 9वें एशियाई शीतकालीन खेलों में किस देश ने पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया?
(a) जापान (b) दक्षिण कोरिया
(c) चीन (d) कजाखस्तान
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- चीन ने 85 पदकों (32 स्वर्ण, 27 रजत, 26 कांस्य) के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
- पदक तालिका में शीर्ष चार देश –
रैंक राष्ट्र स्वर्ण रजत कांस्य कुल पदक

- 14 फरवरी, 2025 को, ओसीए के प्रथम उपाध्यक्ष टिमोथी फ़ोक ने 2025 एशियाई शीतकालीन खेलों का समापन किया।
- 9वें एशियाई शीतकालीन खेल का समापन समारोह पूर्वोत्तर चीन के हेइलोंगजियांग प्रांत की राजधानी हार्बिन में आयोजित हुआ, जिसमें चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग उपस्थित हुए।
- सऊदी अरब ने पहली बार ऐल्पाइन स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग में भाग लिया।
- कंबोडिया ने पहली बार क्रॉस-कंट्री स्कीइंग में हिस्सा लिया।
- ताइवान, थाईलैंड और फिलीपींस ने एशियाई शीतकालीन खेलों में पहली बार पदक जीतने वाले देश बने।
- समापन समारोह में अद्भुत सांस्कृतिक प्रदर्शन किया गया और एशियाई ओलंपिक परिषद के ध्वज को चीन से सऊदी अरब तक हस्तांतरण किया गया।
प्रश्न – 10वें एशियाई शीतकालीन खेल, 2029 का आयोजन किस स्थान पर किया जाएगा?
(a) चीन
(b) जापान
(c) सऊदी अरब (NEOM 2029)
(d) रूस
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 10वें एशियाई शीतकालीन खेल, 2029 का आयोजन सऊदी अरब (NEOM 2029) में किया जाएगा।
- यह पहला पश्चिम एशियाई देश होगा जो इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी करेगा।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.olympics.com/en/news/asian-winter-games-harbin-2025-medal-table-all-medals-full-list
https://www.harbin2025.com/english
https://www.olympics.com/en/news/asian-winter-games-2025-india-squad-schedule-watch-live-broadcast
https://www.harbin.gov.cn/haerbin/c104464/202502/c01_1043851.shtml