9वीं ब्रिक्स उद्योग मंत्रियों की बैठक, 2025

प्रश्न – 21 मई 2025 को 9वीं ब्रिक्स उद्योग मंत्रियों की बैठक, 2025 कहां आयोजित हुई ?
(a) नई दिल्ली (b) बीजिंग
(c) ब्रासीलिया (d) मास्को
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 21 मई 2025 को 9वीं ब्रिक्स उद्योग मंत्रियों की बैठक, 2025 ब्रासीलिया,ब्राजील में आयोजित की गई।
  • इस बैठक का मुख्य विषय “अधिक समावेशी और टिकाऊ शासन के लिए वैश्विक दक्षिण सहयोग को मजबूत करना” था।
  • बैठक में ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका के साथ ही नए शामिल सदस्य मिस्र, इथियोपिया, ईरान, इंडोनेशिया, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात देशों के उद्योग मंत्री और प्रतिनिधि मौजूद थे
  • बैठक में अपनाए गए संयुक्त घोषणापत्र में तेजी से हो रहे वैश्विक बदलावों के बीच खुले, निष्पक्ष और लचीले वैश्विक माहौल को बढ़ावा देने, बहुपक्षीय प्रणाली को मजबूत करने और आर्थिक और सामाजिक लचीलापन बढ़ाने की सामूहिक प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई।
  • उल्लेखनीय है की एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में, भारत ने 31 जनवरी 2025 को ब्रिक्स स्टार्ट-अप फोरम के तत्वावधान में ब्रिक्स स्टार्टअप नॉलेज हब लॉन्च किया था।
  • यह ब्रिक्स देशों के लिए अपनी तरह का पहला समर्पित मंच है, जिसका उद्देश्य सीमा पार सहयोग को बढ़ाना और सदस्य देशों में स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना है।
  • भारत ने सभी ब्रिक्स देशों को नीतिगत अंतर्दृष्टि, नवाचारों और सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान के माध्यम से इस मंच में योगदान देने और इससे लाभ उठाने का निमंत्रण दिया।
  • संयुक्त घोषणा के अनुरूप, भारत ने राष्ट्रीय और वैश्विक अर्थव्यवस्था में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी जोर दिया।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2131275

https://government.economictimes.indiatimes.com/news/policy/india-showcases-digital-and-msme-leadership-at-9th-brics-industry-ministers-meeting-in-braslia/121412161