प्रश्न – 17 जनवरी, 2025 को कौन – सा देश ब्रिक्स के आधिकारिक भागीदार के रूप में शामिल हुआ?
(a) नाइजीरिया (b) बोलीविया
(c) बांग्लादेश (d) कजाकिस्तान
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 17 जनवरी, 2025 को नाइजीरिया ब्रिक्स के आधिकारिक भागीदार के रूप में शामिल हुआ।
- वर्ष 2025 में ब्रिक्स की अध्यक्षता करने वाले ब्राजील ने नाइजीरिया को ब्रिक्स ब्लॉक के “भागीदार देश” के रूप में शामिल करने की घोषणा की।
- बेलारूस, बोलीविया, क्यूबा, कजाकिस्तान, मलेशिया, थाईलैंड, युगांडा और उज्बेकिस्तान के साथ नाइजीरिया 9वां ब्रिक्स भागीदार देश बन गया है।
- ब्रिक्स एक राजनीतिक और आर्थिक संगठन है जिसमें ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका सदस्य हैं।
- अक्टूबर में ब्रिक्स ने “साझेदार देश” श्रेणी की शुरुआत की थी, जिसमें पूरी सदस्यता से एक कदम नीचे स्थित देशों को इस श्रेणी में रखा गया है।
- नाइजीरिया की आबादी दुनिया की छठी सबसे बड़ी है और अफ्रीका की सबसे बड़ी है, इसके अलावा यह अफ्रीका की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
- ब्रिक्स के बारे में –
- ब्रिक्स का गठन वर्ष 2009 में ब्राजील, रूस, भारत और चीन द्वारा किया गया था, जिसमें दक्षिण अफ्रीका को 2010 में जी7 देशों के प्रति संतुलन के रूप में जोड़ा गया था।
- वर्ष 2023 में, ब्रिक्स में ईरान, मिस्र, इथियोपिया और यूएई को शामिल किया गया, जबकि सऊदी अरब को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
- इंडोनेशिया आधिकारिक तौर पर 10वें सदस्य के रूप में ब्रिक्स समूह में शामिल हो गया है, जो जनवरी 2025 से प्रभावी होगा।
- तुर्की, अज़रबैजान और मलेशिया ने औपचारिक रूप से ब्रिक्स सदस्य बनने के लिए आवेदन किया है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…