प्रश्न – 80वें सीसीआई वेस्टर्न इंडिया स्क्वैश टूर्नामेंट, 2025 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
- यह टूर्नामेंट 17–21 दिसंबर 2025 के बीच मुंबई में आयोजित हुआ।
- फाइनल मुकाबला क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (CCI) कोर्ट में खेला गया।
- महिला वर्ग के फाइनल में जोशना चिनप्पा ने सान्या वत्स को पराजित किया।
- पुरुष वर्ग के फाइनल में सूरज चंद ने वीर चोटरानी को हराया।
उपरोक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
(a) केवल 1, 2 और 3
(b) केवल 1, 2 और 4
(c) केवल 2, 3 और 4
(d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 17 – 21 दिसंबर, 2025 के मध्य 80 वां सीसीआई वेस्टर्न इंडिया स्क्वैश टूर्नामेंट, 2025 मुंबई, भारत में आयोजित हुआ
- फाइनल मुकाबला क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (सीसीआई) कोर्ट में आयोजित किया गया।
- फाइनल में शीर्ष वरीय जोशना चिनप्पा और वीर चोटरानी क्रमशः महिला और पुरुष कैटेगरी में चैंपियन बने।
- पुरुष कैटेगरी के फाइनल में वीर चोटरानी ने सूरज चंद को पराजित किया
- महिला कैटेगरी के फाइनल में जोशना चिनप्पा ने सान्या वत्स को पराजित किया
- जोशना ने पांचवीं बार यह खिताब जीता है।
- पिछली बार उन्होंने वर्ष 2007-08 में यह खिताब जीता था।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…