8वां भारत मक्का शिखर सम्मेलन‚ 2022

प्रश्न-12-13 मई‚ 2022 के मध्य 8वां भारत मक्का शिखर सम्मेलन‚ 2022 कहां आयेाजित हुआ?
(a) पुणे
(b) हैदराबाद
(c) पटना
(d) नई दिल्ली
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 12-13 मई‚ 2022 के मध्य 8वां भारत मक्का शिखर सम्मेलन‚ (8th India Maize Summit), 2022 नई दिल्ली में आयोजित हुआ।
  • मुख्य विषय-“Maize: Leveraging a Sustainable approach towards demand-driven Markets and Farmers Prosperity),ह
  • इसका आयोजन देश के प्रमुख वाणिज्य एवं उद्योग मंडल ‘फिक्की’ द्वारा किया गया था।
  • इस अवसर पर फिक्की व यस बैंक की ‘‘भारतीय मक्का क्षेत्र पर तैयार रिपोर्ट’’ ‘इंडियन मैज सेक्टर सिक्यूरिंग सप्लाई सस्टेनेबली’ को भी जारी किया गया।
  • उल्लेखनीय है कि भारत में गेहूं व चावल के बाद मक्का तीसरी सबसे महत्वपूर्ण फसल के तौर पर विकसित हो रही है।
  • पीआईबी के अनुसार देश में आंध्र प्रदेश‚ कर्नाटक‚ राजस्थान और महाराष्ट्र प्रमुख मक्का उत्पादक राज्य है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://ficci.in/registration/invitee-form.asp?evid=2601