7-15 वर्ष की उम्र के बच्चों के लिए आधार बायोमेट्रिक अपडेट प्रक्रिया के लिए शुल्क माफ

प्रश्न – भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने 1 अक्टूबर 2025 से 7–15 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए किस सुविधा पर शुल्क माफी लागू की है। यूआईडीएआई के इस निर्णय से लगभग कितने बच्चों को लाभ मिलने की संभावना है?
(a) 2 करोड़ (b) 4 करोड़
(c) 6 करोड़ (d) 8 करोड़
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 1 अक्टूबर, 2025 से भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) द्वारा 7-15 वर्ष की उम्र के बच्चों के लिए आधार बायोमेट्रिक अपडेट प्रक्रिया के लिए माफ किया गया अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू-1) शुल्क लागू हो गया है।
  • एमबीयू शुल्क में छूट एक वर्ष तक लागू रहेगी।
  • इस निर्णय से करीब 6 करोड़ बच्चों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
  • पहला और दूसरा एमबीयू, यदि क्रमशः 5-7 वर्ष और 15-17 वर्ष की आयु के बीच कराया जाता है, तो यह निःशुल्क होता है।
  • इसके बाद, प्रति एमबीयू 125 रुपये का निर्धारित शुल्क लिया जाता है।
  • इस फैसले से अब 5-17 वर्ष की आयु वर्ग के सभी बच्चों के लिए एमबीयू प्रभावी रूप से निःशुल्क है।
  • ध्यातव्य है कि आधार में निःशुल्क बायोमेट्रिक अपडेट की सुविधा से बच्चों की शिक्षा, छात्रवृत्ति और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) योजनाओं तक पहुँच आसान होगी।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://economictimes.indiatimes.com/wealth/save/free-aadhaar-biometric-update-for-children-uidai-waives-fee-for-one-year/why-are-biometric-updates-important-for-children/slideshow/124339297.cms?from=mdr

https://hindi.theprint.in/india/fee-for-aadhaar-biometric-update-for-children-waived-for-one-year/877382/

https://www.business-standard.com/finance/personal-finance/update-children-s-aadhaar-biometrics-for-free-process-criteria-explained-125100700851_1.html